सावंगा बु. ग्राम के युवा किसान ने की आत्महत्या
पलसखेड शिवार की घटना

चांदूर रेल्वे/दि.28 – चांदूर रेल्वे तहसील के सावंगा बु. ग्राम के युवा किसान श्रीकृष्ण हनुमान राउत 34 ने पलसखेड शिवार के अपने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटनाा सोमवार की शाम 5.30 बजे के दौरान उजागर हुई.
जानकारी के मुताबिक श्रीकृष्ण राउत के पास तीन एकड खेती थी. उसके नाम पर पलसखेड के एसबीआई बैंक का 70 हजार 600 रुपए फसल कर्ज रहने की जानकारी सामने आयी है. लेकिन आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है. इस प्रकरण की जांच पुलिस कर रही है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस का दल घटनास्थल आ पहुंचा और पंचनामा किया. पश्चात शव पोस्टमार्ट के लिए ग्रामीण अस्पताल भेजा गया. आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद शोकाकुल वातावरण में इस युवा किसान की अंत्येष्टि की गई. श्रीकृष्ण राउत के पीछे माता-पिता, पत्नी, एक बेटा और छोटे भाई का भरापूरा परिवार है. इस घटना से सावंगा बु. परिसर में शोक व्याप्त है.





