वडाली क्षेत्र में प्लास्टिक जब्ती और डस्टबिन जांच अभियान

नियम उल्लंघन पर 3 हजार का जुर्माना

अमरावती /दि.30- अमरावती मनपा के जोन क्रमांक-3 अंतर्गत वडाली क्षेत्र में स्वच्छता नियमों के पालन को लेकर विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान प्लास्टिक जब्ती और डस्टबिन जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए 3 हजार का जुर्माना वसूला गया.
मनपा आयुक्त डॉ. मंगेश गोंदावले और अतिरिक्त आयुक्त शिल्पा नाईक के निर्देश पर, चिकित्सा अधिकारी (स्वच्छता) डॉ. अजय जाधव तथा सहायक आयुक्त नितीन बोबडे के मार्गदर्शन में दस्तूरनगर स्थित वडाली क्षेत्र में यह विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान 12 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. जांच में कुछ प्रतिष्ठानों द्वारा महानगरपालिका के स्वच्छता नियमों का उल्लंघन पाया गया. दो डस्टबिन उपलब्ध नहीं होने के कारण भावराव सहारे, विजय ठाकरे और प्रदीप भोयर पर प्रत्येक 1 हजार के हिसाब से कुल 3 हजार का जुर्माना लगाया गया. इस अभियान में प्लास्टिक नोडल अधिकारी ए. के. गोहर, वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक कुंदन हडाले, स्वास्थ्य निरीक्षक सचिन सैनी, मोहित जाधव, निलेश तंबोले तथा शैलेश डोंगरे ने सक्रिय भागीदारी निभाई. मनपा ने व्यापारियों और नागरिकों से अपील की है कि वे गीले और सूखे कचरे के लिए दो अलग-अलग डस्टबिन का उपयोग करें, सिंगल-यूज प्लास्टिक से बचें तथा शहर को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने में सहयोग दें.

Back to top button