मध्यवर्ती कारागृह में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

अमरावती /दि.30– राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं महाराष्ट्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में अमरावती मध्यवर्ती कारागृह में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया.
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजय सहारे ने बंदियों को प्ली बार्गेनिंग (दोष स्वीकार कर सजा या आरोप में राहत पाने की प्रक्रिया) की जानकारी दी. वहीं न्यायरक्षक कार्यालय के मुख्य अधिवक्ता एड. जितेंद्र देशमुख ने कानूनी अधिकारों तथा ‘स्पृहा’ योजना के बारे में मार्गदर्शन किया. कार्यक्रम का प्रस्तावना कारागृह उपअधीक्षक प्रदीप इंगले ने किया, जबकि संचालन एड. प्राजक्ता वरुडकर और आभार प्रदर्शन एड. सृष्टि शिरभाते ने किया.





