पहली ही बारिश में मालविय चौक बना तालाब

पूरे चौराहे पर हर ओर बस पानी ही पानी

अमरावती/दि.31 – हमेशा शहर में हल्के व मध्यम स्तर की बारिश के होते ही शहर के बीचोबीच स्थित मालविय चौक में जलजमाववाली स्थिती बन जाती है और पूरा मालवीय चौक किसी तालाब की तरह पानी से लबालब भरा दिखाई देता है. कुछ ऐसा ही दृश्य कल रातभर हुई बारिश के बाद आज सुबह भी मालवीय चौक पर दिखाई दिया. जहां पर दोपहर तक जलजमाववाली स्थिती बनी हुई थी. जिसके चलते पैदल राहगिरों व दुपहिया वाहनचालकों को एक ओर से दूसरी ओर आने-जाने के लिए काफी समस्याओं और दिक्कतों का सामना करना पडा. मालविय चौक पर हर ओर पानी जमा रहने के चलते लोगबाग बहुत संभलकर चौराहा पार करते दिखाई दिए. विशेष तौर पर दुपहिया चालक महिलाओं को पानी से भरा यह चौराहा पार करने में काफी तकलिफे होती दिखाई दी.

Back to top button