उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद जयंती मनाई गई
साहू हिंदी पुस्तकालय का पारंपरिक आयोजन

* प्रा. मनोज जोशी ने डाला प्रेमचंद साहित्य पर प्रकाश
* कवियित्री अन्नू साहू का भी सत्कार
अमरावती/दि.1: स्थानीय साहित्यिक संस्था श्री साहू हिन्दी पुस्तकालय द्वारा 31जुलाई 20 26 को शाम 7-30 बजे उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंदजी की जयंती संस्थाध्यक्ष सुनील साहू की अध्यक्षता मे कवियित्री सौ. अन्नू साहू की मुख्य उपस्थिति मे मनाई गयी मुख्य वक्ता प्रा. डॉ. मनोज जोशी, विभाग प्रमुख, श्री शिवाजी कला एवम् वाणिज्य महाविद्यालय, अमरावती, मंच पर विराजित थे. सर्व प्रथम अतिथीयों व्दारा मुंशी प्रेमचंद जी के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर पूजन किया गया . कार्यक्रम की प्रस्तावना संस्था सचिव मुकेश काशीराम व्दारा रखी गई.
मुख्य वक्ता डॉ मनोज जोशी का सत्कार कोषाध्यक्ष मण्टूलाल साहू तथा सहसाहित्य मंत्री कामेश साहू द्वारा शॉल श्री फल, पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया गया. वरिष्ठ कवियित्री अन्नू साहू का संस्था सचिव मुकेश काशीराम गुप्ता संग उनकी धर्मपत्नी भारती गुप्ता द्वारा शॉल श्रीफल, पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया गया. कार्यक्रम अध्यक्ष सुनील साहू का सत्कार अनिल मदनलाल साहू द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया गया. प्रमुख वक्ता डॉ. मनोज जोशी ने मुंशी प्रेमचंद की जीवन पर तथा उनके साहित्य पर अपने विचार व्यक्त करते हुये उनकी कहानी पंच परमेश्वर तथा कफन को परिभाषित करते हुये उनके उपन्यास तथा कहानियों पर बनी फिल्मों के बारे मे उपस्थितों को जानकारी दी.
कवियित्री अन्नू साहू ने अपनी कविता तथा शेरो शायरी द्वारा श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया. कार्यक्रम के अध्यक्ष सुनील साहू ने अपने अध्यक्षीय भाषण मे मुंशी प्रेमचंद के साहित्य पर चर्चा कर उनके साहित्य को साहित्य की दुनिया मे अमर बताया.कार्यक्रम मे सत्यप्रकाश गुप्ता, मदनलाल नरवरिया, अनिल मदनलाल, राजेश साहू, विवेक गुप्ता, रूपेश साहू , सौ. भारती गुप्ता, मुकेश काशीराम गुप्ता, कामेश साहू, दीपक दुबे, सौ अन्नू साहू, डॉ. मिरगे के साथ पुस्तकालय का पाठक वर्ग उपस्थित रहा.कार्यक्रम को सफल बनाने मे सहायक नीरज अहरवार का विशेष सहयोग रहा. संचालन एवम् आभार प्रदर्शन ग्रंथपाल भागीरथ अहरवार द्वारा किया गया. समापन पर मिठाई वितरीत की गयी.





