क्रांतिसिंह नाना पाटील की जयंती पर जिलाधीश कार्यालय में श्रद्धांजलि

अमरावती/दि.4- क्रांतिसिंह नाना पाटील की जयंती के अवसर पर सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. जिलाधिकारी आशीष येरेकर ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्र और समाज के प्रति उनके योगदान को नमन किया. इस अवसर पर अतिरिक्त जिलाधिकारी गोविंदा दानेज, निवासी उपजिलाधिकारी संतोष काकड़े, निर्वाचन उपजिलाधिकारी शिवाजी शिंदे, विधि अधिकारी नरेंद्र बोहरा, भूमि अभिलेख अधीक्षक महेश शिंदे, अधीक्षक निलेश खटके, सहायक जिला आपूर्ति अधिकारी प्रज्ज्वल पाथरे, सहायक आयुक्त विकास खंडारे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी क्रांतिसिंह नाना पाटील के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी.





