अग्रवाल महिला मंडल ने अर्पित की मूंग लाखोडी

प्रथम सावन सोमवार पर शिव अभिषेक

अमरावती/दि.4- अग्रवाल जागृति महिला मंडल और सखी मंच की ओर से 3 अगस्त प्रथम सावन सोमवार पर शिव जलाभिषेक और मूंग की लाखोडी अर्पित की गई. इस प्रकार सावन माह का मंगलमय प्रारंभ अग्रवाल समाज द्वारा किया गया. सोमवार सबेरे शिवलिंग का अभिषेक गजानन और सुनीता अग्रवाल, मयूर-पायल केडिया, राजेश-स्मीता केडिया, धीरज-श्वेता केडिया द्वारा संपन्न हुआ.
सवा लाख मूंग ओम नम: शिवाय मंत्र जाप करते हुए और भोलेनाथ के जयकारे के साथ उत्साह व श्रद्धा से अर्पित किए गए. इस समय उर्मिला अशोक नरेडी, पूजा किशोर गोयनका, जयश्री संजय अग्रवाल, राधा सुनील अग्रवाल, कंचन राजकुमार चूडीवाला, शारदा विशाल सुरेका, सुनीता गजानन अग्रवाल, विमल नरेंद्र केडिया, मंजू रवि चूडीवाला प्रमुखता से सक्रिय रहे.
आयोजन में जागृति महिला मंडल अध्यक्षा समता केडिया, सचिव मीना केडिया, कोषाध्यक्ष मंजू धामोरिया, सखी मंच अध्यक्षा श्वेता केडिया, अनुश्री लोया, कोषाध्यक्ष स्मीता केडिया के साथ ही गायत्री बगडिया, रश्मी अग्रवाल, रिद्धीमा लोहिया, मंजू ककरानिया, प्रेमा गोयनका, रमा केडिया, मीना केडिया, सरिता केडिया, जयश्री अग्रवाल, सीमा गणेडीवाल, संध्या चूडीवाला, शोभा अग्रवाल, सुमन भूतडा, पूजा ककरानिया, कुसुम अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, प्रतिती अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, माधुरी छावछरिया, किरण केडिया, कल्पना गोयनका, लता अग्रवाल, ऋचि ककरानिया, रश्मी अग्रवाल, रमा नांगलिया, वर्षा अग्रवाल आदि का योगदान और उपस्थिति रही.

Back to top button