एमबीबीएस की प्रवेश प्रक्रिया शुरु

बीडीएस के भी 12 अगस्त तक पंजीयन

* 22 अगस्त अंतिम तिथि, 23 को पहली सूची
अमरावती/दि.7– स्थानीय शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अर्थात एमबीबीएस में प्रवेश प्रक्रिया गुरुवार से शुरु हो गई. राज्य कॉमन प्रवेश टेस्ट प्रकोष्ठ सीईटी ने केंद्रीय प्रवेश पद्धती एमबीबीएस और बीडीएस प्रवेश के लिए अपनाई गई है. 12 अगस्त तक ऑनलाइन रुप से शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकता है. पहली मेरिट लिस्ट 23 अगस्त को घोषित होगी.
केंद्रीय प्रवेश पद्धती अर्थात कैप राउंड में नीट पास करनेवाले विद्यार्थी सहभागी हो सकते है. सभी पात्र उम्मीदवारों को तय समय-सीमा में अपनी पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी. जिसके तहत उम्मीदवारों को अपने सभी ओरिजनल कागजात की कलर स्कैन प्रतिलिपियां प्रवेश पोर्टल पर अपलोड करने कहा गया है. उसी प्रकार अपनी दिव्यांग सहित जो भी कैटेगरी है, उसका उल्लेख आवश्यक है. इडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों को वर्ष 2026-27 में अपने जाति प्रमाणपत्र भी देने होंगे. जहां आवश्यक है, वहां जाति प्रमाणपत्र वैधता और नॉन क्रिमिलेयर के प्रमाणपत्र देना आवश्यक है.

* कैप राउंड का टाइम टेबल
ऑनलाइन पंजीयन – 6 से 12 अगस्त.
पंजीयन शुल्क का भुगतान – 6 से 13 अगस्त.
दस्तावेज अपलोड करना – 6 से 13 अगस्त.
जांच केंद्रों की सूची – 7 से 14 अगस्त.
उम्मीदवारों की सूची – 15 अगस्त.
पर्याय फॉर्म भरना – 19 से 22 अगस्त.
अंतिम मेरिट सूची – 23 अगस्त.

* इस बार बदलाव
इस बार सभी जरुरी दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है. आधे-अधूरे आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. कैप राउंड के बाद खाली रही सीटों को संस्थागत कोटा से भरा जाएगा. पहले यह सीधे कॉलेजेस द्वारा भरी जाती थी. अब सीईटी सेल के मार्फत ऑनलाइन रुप से ही उक्त सीटों पर दाखिला होगा.

Back to top button