पर्यावरण संवर्धन के लिए ‘एक किसान-एक पेड’ उपक्रम का शुभारंभ

प्रत्येक किसान से एक पौंधा लगाकर संवर्धन का आवाहन

शिराला/दि.7– पर्यावरण संवर्धन , जलसंधारण और शास्वत खेती को बढावा देने के उद्देश्य से स्थानीय जय महारूद्र संस्था व किसान गुटों के संयुक्त तत्वाधान में ‘एक किसान-एक पेड’ इस अभिनव उपक्रम की शुरूआत शनिवार 1 अगस्त से की गई.
हर साल शासन, सामाजिक संस्था और विविध संगठनाओं के माध्यम से बडे पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाता है. लेकिन पौंधों का रोपण करने के बाद उसके संवर्धन को लेकर अनदेखी की जाती है. जिसकी वजह से अनेक पौंधे साल भर भी टीक नहीं पाते यह पर्यावरण की दृष्टि से चिंताजनक है, ऐसा संस्था द्बारा कहा गया. इस पर कायम स्वरूपी उपाय-योजना के तौर पर किसानों के सक्रिय सहभाग का पर्याय संस्था द्बारा चुना गया है. किसान अपने खेतों की मेढ पर, खुली जगह पर वृक्षारोपण करे और उसका नियमित संवर्धन करे जिसका किसानों को भविष्य में आर्थिक लाभ मिलने में मदद होगी.
इसी पार्श्वभूमी पर जय महारूद्र संस्था शिराला ने ‘एक किसान-एक पेड’ यह उपक्रम जन सहयोग से शुरू किया और प्रत्येक किसान कम से कम एक पौंधा लगाकर उसका संवर्धन करने का संकल्प ले ऐसा आवाहन किया गया. संस्था के इस उपक्रम में किसान, युवक, ग्रामपंचायत, शाला, महाविद्यालय, स्वयंसेवी संस्था और गांव के नागरिक सहभाग लेकर हरित, समृध्द और पर्यावरण पूर्वक महाराष्ट्र के निर्माण में योगदान दे ऐसा आवाहन किया गया.

 

Back to top button