रील के विवाद में नाबालिग पर जानलेवा प्रहार

और एक हत्या प्रकरण होते-होते बचा

* छत्री तालाब के पास बुलाकर आधा दर्जन आरोपियों की करतूत
अमरावती/दि.7 – पखवाडे भर पहले रुख्मिणी नगर की राजेंद्र कॉलोनी में हुए युवक के भीषण मर्डर की घटना अभी भुलाई भी न जा सकी कि, गुरुवार को शाम 5 बजे छत्री तालाब के पास ऐसा ही हमला नई बस्ती बडनेरा के रहनेवाले नाबालिग पर हुआ. उसे गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है. इस घटना में भी आरोपियों ने जख्मी को बातचीत करने के बहाने बुलाया था और अचानक 6-7 लडकों ने चाकू-कोयते से वार कर बुरी तरह घायल कर दिए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है. इतना जरुर है कि, राजेंद्र कॉलोनी जैसा हत्याकांड होते-होते बचा.
* रील बनाने का मुद्दा
राजापेठ पुलिस ने बताया कि, वारदात छत्री तालाब के कैफे के पास हुई. गुरुवार शाम 4.30 बजे के दौरान नई बस्ती इंदिरा नगर, बडनेरा के रहनेवाले फिर्यादी नाबालिग को उक्त घटनास्थल पर बुलाया गया. वहां सोशल मीडिया की रील को लेकर दो दिन पहले हुए विवाद को उकेरा गया. रील स्टोरी को लेकर नाबालिग से 6-7 हमलावरों ने झगडा किया. आरोपियों में सोएम और भावेश सहित अन्य होने की जानकारी दी गई है.
* चाकू और कोयते से सपासप वार
पुलिस ने दर्ज शिकायत के अनुसार 16 साल के नाबालिग को फोन कर मिलने बुलाया गया. सोशल मीडिया पर जारी रील को लेकर दो रोज पहले झंझट हुई थी. उसका समझौता करने के लिए बुलाए जाने की बात खुद जख्मी फिर्यादी ने कही है. वह अपने दो अन्य मित्रों के साथ वहां पहुंचा, तब आरोपियों ने और 5 आरोपियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता पर चाकू-कोयते से सपासप वार कर बुरी तरह घायल कर दिया. शिकाययकर्ता को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है. उसके बयान के आधार पर पुलिस बीएनएस की धारा 118 (1), 189 (2), 189 (3), 191 (2), 191 (3), 190 और आर्म एक्ट की धारा 4, 25 अंतर्गत अपराध दर्ज कर सरगर्मी से खोजबीन शुरु की है. उपनिरीक्षक इकबाल खान और टीम जांच कर रही है.

Back to top button