प्रदेश की मनपा को 2792 करोड अनुदान
अमरावती को 18.12 करोड आवंटित

* मनपा ने मांगे हैं 47 करोड
अमरावती/दि.7 – राज्य शासन के शहरी विकास विभाग ने वस्तु व सेवा कर अर्थात जीएसटी अनुदान अंतर्गत प्रदेश की 29 महानगर पालिका को आज 2792.84 करोड क्षतिपूर्ति अनुदान जारी किया है. जिसके अंतर्गत सर्वाधिक 1294 करोड की राशि बृहन्मुंबई मनपा को, नवी मुंबई को 158 और ठाणे को 110 करोड दिए जाने का समाचार है.
राज्य सरकार ने जीएसटी लागू होने के बाद स्थानीय निकायों के आय के प्रमुख स्त्रोत ऑक्ट्रॉय और एलबीटी को हटा दिया था. स्थानीय कर हटाए जाने से मनपा के प्रभावित विकास कार्यो को देखते हुए जीएसटी अनुदान क्षतिपूर्ति देना शुरु किया गया है. उसी तहत शहरी विकास मंत्रालय ने आज अनुदान जारी किया है. अमरावती, अकोला, चंद्रपुर महापालिका को इसके तहत अनुदान जारी हुए है. जिनसे विकास कार्य किए जाने हैं. अमरावती मनपा को 18 करोड 12 लाख अनुदान जारी होने की जानकारी है. वहीं मनपा द्वारा राज्य शासन से 47 करोड रुपए का अनुदान मांगा गया था. इस बारे में पदाधिकारी स्तर पर प्रयास किए जाने की जानकारी मनपा सूत्र दे रहे हैं.





