संगाबा विद्यापीठ में स्तनपान जनजागृति सप्ताह

गृह विज्ञान विभाग का आयोजन

अमरावती /दि.8- विद्यार्थी यह कल का पालक, परिवार का सदस्य, जागरुक नागरिक है. उसे आहार और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की दृष्टि से 1 से 7 अगस्त विश्व स्तनपान सप्ताह निमित्त ‘ब्रोस्टफिडिंग फॉर सस्टेनेबल स्टार्टिंग लाइफ : स्ट्रेंग्थन व्हॉट वक्र्स’ इस थिम पर संत गाडगेबाबा अमरावती विद्यापीठ के गृह विज्ञान विभाग के फूड सायंस एंड न्युट्रेशन इस पदव्युत्तर पदवी के विद्यार्थियों ने सप्ताह के दौरान विविध पहलुओं पर आधारित पोस्टर्स द्वारा स्तनपान विषय की जनजागृति की.
विद्यार्थियों ने पोस्टर्स के माध्यम से स्तनपान जनजागृति का संदेश दिया. तैयार किए गए पोस्टर्स पर सुंदर हस्ताक्षर, आकर्षक चित्र, प्रभावी घोषणा और जानकारीपूर्ण संदेश दिए गए. पोस्टर्स के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्तनपान का महत्व, मां के पहले दूध का महत्व, दूध बढानेवाले पदार्थ, स्तनपान करने की पद्धति, फॉर्म्यूला मिल्क, मिल्क बैंक, नई माताओं द्वारा स्तनपान करते समय कौनसी गलती न करें, स्तनपान के संदर्भ में संभ्रम दूर करना, बॉटल फिडिंग और स्तनपान के लिए अनुकूल वातावरण जैसी विविध बातों की जानकारी दी गई. साथ ही मौखिक रुप से भी जनजागृति किए जाने से यह उपक्रम केवल पोस्टर्स निर्मिती तक ही सीमित न रहते हुए विद्यार्थियों के संवाद कौशल तथा प्रस्तुति की क्षमता को बढावा देनेवाला साबित हुआ.
इस दौरान गृह विज्ञान विभाग प्रमुख डॉ. वैशाली धनविजय ने उपस्थितों को स्तनपान के विषय में मार्गदर्शन करते हुए स्तनपान से बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास का महत्व विषद किया. इस उपक्रम को सफल बनाने सुमीत गेडाम के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अथक प्रयास किए. इस उपक्रम के माध्यम से जागरुक माता, निरोगी बालक, सुदृढ परिवार, निरोगी समाज इस प्रकार का संदेश समाज तक पहुंचाया गया. इस समय विभाग की रविशा आंबेकर, दीपाली भैसे, शिल्पा इंगोले, आयतल कामदार, अनुश्री आडे, शिक्षकेत्तर कर्मचारी अशोक हिरे, वसंत इंगले, चरणदास जामठे उपस्थित थे.

Back to top button