राजकमल चौक से अंबागेट और गांधी चौक से जवाहर गेट तक जगमगाएगा शहर का हृदयस्थल

विधायक सुलभा खोडके के हाथों 1.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ

* डेकोरेटिव विद्युत पोल, एलईडी लाइट, सड़क कांक्रीटीकरण और नाली निर्माण से बदलेगी तस्वीर
अमरावती/दि.8 – अमरावती शहर के मध्यवर्ती और सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले राजकमल चौक, गांधी चौक, अंबागेट और जवाहर गेट क्षेत्र का जल्द ही कायापलट होने जा रहा है. विधायक सुलभा खोडके ने शनिवार, 8 अगस्त को इन क्षेत्रों का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान करीब 1.50 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया. इन कार्यों में आकर्षक डेकोरेटिव विद्युत पोल, एलईडी लाइट, सड़क कांक्रीटीकरण और नाली निर्माण शामिल हैं. आधुनिक प्रकाश व्यवस्था से जहां क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी, वहीं रात के समय नागरिकों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी.
जिला नियोजन समिति के माध्यम से उपलब्ध निधि से क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे. इनमें गांधी चौक नमूना गली में पवार फोटो स्टूडियो के सामने पहुंच मार्ग का कांक्रीटीकरण के लिए 25 लाख रुपये, राजकमल चौक से अंबागेट तथा गांधी चौक से जवाहर गेट तक डेकोरेटिव विद्युत पोल के लिए 50 लाख रुपये, प्रभाग क्रमांक 14 बुधवारा में टाइगर चौक से कैची धार गली तक सड़क कांक्रीटीकरण एवं नाली निर्माण के लिए 25 लाख रुपये, जवाहर गेट से बर्तन बाजार होते हुए बुधवारा क्षेत्र तक डेकोरेटिव पोल एवं एलईडी लाइट के लिए 50 लाख रुपये, इस तरह कुल 1.50 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जाएंगे.
* गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान विधायक सुलभा खोडके ने मनपा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा में और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं. उन्होंने स्पष्ट किया कि काम की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने विद्युतीकरण का काम आधुनिक और सुरक्षित तकनीक के अनुसार करने तथा नागरिकों को लंबे समय तक टिकाऊ सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया.
* व्यापारी और नागरिकों को मिलेगा सीधा लाभ
राजकमल चौक, गांधी चौक, अंबागेट और जवाहर गेट क्षेत्र शहर के प्रमुख व्यापारिक एवं आवासीय क्षेत्रों को जोड़ते हैं. यहां दिनभर बड़ी संख्या में नागरिकों और वाहनों की आवाजाही रहती है. ऐसे में सड़क, नाली और प्रकाश व्यवस्था में सुधार होने से यातायात, सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं में सुधार होने की उम्मीद है. डेकोरेटिव विद्युत पोल और एलईडी लाइट लगने के बाद शहर के इस प्रमुख हिस्से का रात का दृश्य भी अधिक आकर्षक होगा.
* निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में नागरिक व व्यापारी उपस्थित
इस अवसर पर विधायक सुलभा खोडके के साथ शोध प्रतिष्ठान के अध्यक्ष यश खोडके, कर्नलसिंह राहल, नगरसेविका लविना हर्षे, स्वाती कुलकर्णी, मनपा उपअभियंता विवेक देशमुख, कनिष्ठ अभियंता लक्ष्मण पावडे, विद्युत विभाग अधीक्षक शरद तिनखेडे, महेंद्र भुतडा, वसंत कलंत्री, दिनेश, सुरेश, राजू अग्रवाल, राजू चुडीवाले, रामेश्वर उपाध्याय, नरेश शिंदे, शशिभाई जुनी धारवाले, भगीरथजी, सचिन शर्मा, पिंटू शर्मा, पवन पितलिया, मनीष चौबे, श्यामराव टोपे, कालूभाई, अनिल पुरोहित, विशाल कुलकर्णी, सोनू व्यास, सत्यजीत अग्रवाल, शुभम गुप्ता, चिरायू मलिये, अनूज शुक्ला, विवेक पवार, सचिन सैनी, नीतेश शर्मा, पुर्वेश जाधव, कुणाल पासे, मनोज केवले, नीलेश शर्मा, भास्कर ढेवले, आनंद बुंदेले, अमन गुप्ता, रोहित संगेले, अभि गाडेकर, गणेश वर्मा, बालकिसन शर्मा, ओम शर्मा, कपिल चितलानी, मो. राजीक, तौसिफ भाई सहित अधिकारी, व्यापारी, स्थानीय नागरिक और क्षेत्र के अनेक गणमान्य उपस्थित थे. जवाहर गेट, साबनपुरा, बुधवारा और अंबागेट क्षेत्र के नागरिकों तथा व्यापारियों ने विकास कार्यों के शुभारंभ का स्वागत किया.

Back to top button