जरांगे ने किया 12 करोड महाराष्ट्रीयन का अपमान

विधायक प्रवीण पोटे पाटिल जमकर उखडे

* मामला राजस्व मंत्री बावनकुले के अपमान का
अमरावती/दि.10 – बीजेपी के वरिष्ठ नेता और विधायक प्रवीण पोटे पाटिल ने देवेंद्र फडणवीस सरकार के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को अपशब्द कहनेवाले मनोज जरांगे पाटिल का कडा निषेध किया. पोटे पाटिल ने कहा कि, मनोज जरांगे द्वारा बावनकुले को गाली बकना महाराष्ट्र की 12 करोड जनता का अपमान है. प्रवीण पोटेे ने प्रेस बयान में यह भी दावा किया कि, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मराठा समाज के लिए ऐतिहासिक और सर्वाधिक प्रयत्न कर रहे हैं. उन्हीं के कैबिनेट में बावनकुले राजस्व मंत्री के रुप में जोरदार काम कर रहे हैं. उनका अपमान महाराष्ट्र कतई बर्दाश्त नहीं करेगा.
विधायक प्रवीण पोटे ने यह भी कहा कि, मनोज जरांगे मराठा समाज का नेतृत्व कर रहे हैं. समाज के विद्यार्थियों को जाति प्रमाणपत्र दिए जाने पर हमारा कोई विरोध नहीं है. सरकार उन्हें बराबर न्याय देगी, बल्कि महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार मराठा समाज के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस प्रयत्नशील है. इतना तो किसी अन्य सीएम ने मराठा समाज के लिए नहीं किया होगा. मनोज जरांगे द्वारा बावनकुले को अपशब्द कहे जाने की समस्त अमरावती संभाग में कडी प्रतिक्रिया हो रही है. सोशल मीडिया पर भी अनेक नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता जरांगे पाटिल के अपमानजनक वक्तव्य का जाहीर निषेध कर रहे हैं.

Back to top button