स्वतंत्रता दिवस पर अमरावती में भव्य रक्तदान शिविर
मनपा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 14 अगस्त को होगा आयोजन

अमरावती /दि.11- स्वतंत्रता दिवस और अमरावती मनपा के स्थापना दिवस के अवसर पर मनपा की ओर से शुक्रवार, 14 अगस्त को श्री संत ज्ञानेश्वर सांस्कृतिक भवन में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा.
शिविर के आयोजन को लेकर अमरावती रक्तदान समिति की कार्यकारिणी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में शिविर की तैयारियों, रक्तदाताओं की भागीदारी, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई. चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विशाल काले ने नागरिकों से बड़ी संख्या में रक्तदान शिविर में सहभागी होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद करने के साथ ही समाज में सामाजिक जिम्मेदारी और मानवता का संदेश भी दिया जा सकता है. समीक्षा बैठक में चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विशाल काले, मध्य जोन क्रमांक 2 के सहायक आयुक्त भूषण पुसतकर, चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप पाटबागे, अमरावती रक्तदान समिति के अध्यक्ष महेंद्र भुतड़ा, उपाध्यक्ष अजय दातेराव, श्याम शर्मा, सदस्य रितेश व्यास, निखिल तेरेदेसाई, सचिन काकड़े तथा डॉ. पंजाबराव देशमुख शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय की रक्तपेढ़ी के प्रतिनिधि उपस्थित थे.





