बेलोरा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग शुरू करें:बोंडे
पुणे, गोवा, हैदराबाद, तिरूपति, कोल्हापुर, बेंगलुरू, इंदौर व नई दिल्ली के लिए उडानें चालू हो

अमरावती/दि.12– अमरावती की हवाई कनेक्टिविटी को मजबुत करने की दिशा में राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल बोंडे ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरी विमान राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल से मुलाकात की. उन्होंने अमरावती एयरपोर्ट (बेलोरा) पर नाइट लैंडिंग सुविधा तत्काल शुरू करने व पुणे,गोवा, हैदराबाद, तिरूपति, कोल्हापुर, बेंगलुरू, इंदौर और नई दिल्ली समेत देश के प्रमुख महानगरों के लिए नियमित विमानसेवा शुरू करने की मांग रखी.
मंबई समेत प्रमुख शहरों से कनेक्टिविटी बढाए- डॉ. बोंडे ने कहा कि, अमरावती एयरपोर्ट से मुंबई सहित प्रमुख शहरों के लिए नियमित विमानसेवा शुरू होना क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता है. इससे यात्रियों , उद्योगपतियों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और मरिजों को तेज एवं सुविधाजनक यात्रा का विकल्प उपलब्ध होगा.
उद्योग -निवेश और पर्यटन को मिलेगा बढावा
बोंडे ने कहा कि, अमरावती विदर्भ का महत्वपूर्ण शैक्षणिक, औद्योगिक, कृषि ,चिकित्सा और व्यापारिक केंद्र है. प्रमुख महानगरों से सीधी हवाई कनेक्टिविटी मिलने से उद्योग, निवेश और पर्यटन को नई गति मिलेगी. साथ ही रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे.





