गौड बाबा देवस्थान में 17 को भव्य नागपंचमी उत्सव ‘’
102 वर्षो से चली आ रही परंपरा

* 15 अगस्त से अखंड रामायण जाप, सभी धर्मप्र्रेमी ले सकते सहभाग
अमरावती/दि.12 – श्री गौड बाबा देवस्थान मिनी बायपास दस्तूर नगर अमरावती में 15 अगस्त से तीन दिवसीय भव्य नागपंचमी स्वर्ण महोत्सव प्रांरभ हो रहा है. उत्सव अंतर्गत रविवार 16 अगस्त की रात 12 बजे से रूद्राभिषेक, चोला, होम हवन होगा. सोमवार 17 अगस्त को ब्रम्हमुहूर्त में गौड बाबा की भव्य आरती की जायेगी. जिसमें सह परिवार पधारने का आवाहन ट्रस्टीगण ने किया है.
ट्रस्टीगण ने बताया कि 15 अगस्त शनिवार की सुबह 8 बजे से अखंड रामायण पाठ प्रारंभ होगा. इस पाठ में सभी धर्मप्रेमी सभा सहभागी हो सकते है. रविवार 16 अगस्त की शाम 7 बजे से श्री चांगापुर मित्र परिवार सुंदरकांड पाठ की संगीतमय प्रस्तुति देगा. उपरांत अभिषेक, चोला व होमहवन पं. शुभम त्रिलोकनाथ तिवारी के मुखारविंद से होगा. सोमवार को बाबा की महाआरती पश्चात जयबाबारी म्यूजिकल ग्रुप सुमित साहू, चांगापुर मित्र परिवार द्बारा भजनों की गंगा प्रवाहित की जायेगी. दोपहर 4 बजे से प्रभु इच्छा तक महाप्रसाद वितरण होगा. अध्यक्ष सुनील बलदेव प्रसाद गुप्ता और सभी ट्रस्टीगण ने नागपंचमी महोत्सव में सहभागी होने का आवाहन किया है.
जीर्णोध्दार का भूमिपूजन
श्री गौड बाबा देवस्थान मंदिर का स्वर्ण महोत्सव उपलक्ष्य जीर्णोध्दार किया जा रहा है. उसका शिलान्यास अति शीघ्र किए जाने की जानकारी ट्रस्टीगण ने दी. उल्लेखनीय है कि इस देवस्थान पर 102 वर्षो से नागपंचमी उत्सव सतत होता आया है.





