रवि राणा और रविराज देशमुख दोनों ही कर्तृत्ववान
पूर्व जिप सभापति मेश्राम का कहना

* रविराज देशमुख के जन्मदिन पर आयोजन
अमरावती/दि.11 – जिला परिषद के भूतपूर्व सभापति तात्यासाहब मेश्राम ने विधायक रवि राणा और रविराज देशमुख दोनों को ही कतृर्त्ववान नेतृत्व निरुपित किया. बीजेपी नेता रविराज देशमुख के जन्मदिन उपलक्ष्य आयोजित समारोह में मेश्राम ने कहा कि, रविराज छोटे-बडे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलनेवाले कार्यकर्ता, नेता है. उसी प्रकार आज स्थिति ऐसी है कि, 2029 के चुनाव में तिवसा से रविराज देशमुख विजयी होंगे.
तात्यासाहब मेश्राम ने कहा कि, विधायक रवि राणा ने बीजेपी के बडे नेताओं से नजदिकी के कारण कहा हो कि, रविराज देशमुख की टिकट उन्होंने ही काटी थी और वे ही देंगे. मेश्राम ने कहा कि, विधायक राणा का वक्तव्य सही रह सकता है. वहां हुए जोरदार तालियों से स्वागत से तिवसा की नाराजी अधोरेखित हो सकती है. अधिकांश को लगता है कि, अब तिवसा में बदल होना चाहिए. मेश्राम ने कहा कि, तिवसा में असंतोष खदखद रहा है, अधिकांश लोग पश्चाताप व्यक्त करते है, यह किस बात का प्रतीक है. रवि राणा और रविराज देशमुख दोनों ‘रवि’ के प्रकाश से आंखें चौंधीया आना स्वाभाविक कह सकते है. दोनों कर्तृत्व में सरस हैं.





