शहरवासियों की सेवा में 5 नई एसटी बसेस

विधायक गजानन लवटे के प्रयास सफल

दर्यापुर/दि.11– दर्यापुर बस स्थानक में एसटी बसेस की संख्या अत्यंत कम होने की वजह से यात्रियों को हो रही परेशानी की दखल लेकर क्षेत्र के विधायक गजानन लवटे ने राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक से 10 नई बसेस उपलब्ध करवाई जाने और बसों की फेरियां बढाने की मांग की थी. आखिरकार उनके प्रयास सफल रहे. दर्यापुर बस स्थानक को ‘राजमाता जिजाउ’ 5 नई बसेस उपलब्ध करवा दी गई है.
विधायक गजानन लवटे की अध्यक्षता में 5 नई बसेस का लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ. दर्यापुर परिसर के यात्रियों के लिए यह सेवा उपयुक्त साबित होगी और भविष्य में भी 5 इलेक्ट्रिक बसेस उपलब्ध करवाई जाएगी ऐसा विश्वास विधायक गजानन लवटे ने व्यक्त किया. इस समय जिले के सांसद बलवंत वानखडे, युवा सेना जिला प्रमुख अंकुश पाटील कावडकर, गुणवंत पाटील गावंडे, विधानसभा संगठक बबनराव व्हीलेकर, कृषी उपज मंडी के सभापती सुनील पाटील गावंडे, पत्रकार गजानन देशमुख, नरसिंगपुर के सरपंच मोहन पाटील बायस्कर, उप शहर प्रमुख दीपक बगाडे, नितीन माहुरे, आशिष पाटील लायडे, संतोष हागे, बस स्थानक व्यवस्थापक वानखडे साहेब, पोटदुखे साहेब, शिवसेना युवा सेना, कांग्रेस कमेटी तथा महाविकास आघाडी के पदाधिकारी व एसटी महामंडल के अधिकारी-कर्मचारी ,चालक-वाहक व नागरिक उपस्थित थे.

Back to top button