आधार केंद्र पहुंचे मनपा आयुक्त डॉ. मंगेश गोंदवले, निराश्रितों से किया आत्मीय संवाद

अमरावती/दि.13 – परिवार से बिछड़े, घर से निकाले गए बुजुर्गों, दिव्यांगों और अन्य जरूरतमंदों को पिछले 15 वर्षों से आश्रय देने वाले आधार शहरी बेघर निवारा केंद्र, बडनेरा का मनपा आयुक्त डॉ. मंगेश गोंदवले ने सदिच्छा भेंट देकर निरीक्षण किया.
आयुक्त ने केंद्र की स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए यहां रहने वाले 72 निराश्रितों से आत्मीयता से संवाद किया और उनकी समस्याएं जानीं. केंद्र के संचालकों से आवश्यक सुविधाओं की जानकारी लेते हुए उन्होंने संस्था के कार्य की सराहना की. आयुक्त डॉ. गोंदवले ने कहा कि निराश्रितों की सेवा वास्तव में मानवता की सेवा है. उन्होंने केंद्र के कार्य को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त महेश देशमुख, उपायुक्त नरेंद्र वानखडे, योगेश पीठे, सहायक आयुक्त धनंजय शिंदे सहित मनपा अधिकारी, नगरसेवक अजय जयस्वाल, जोन सभापति किशोर जाधव, केंद्र के संचालक राजीव बसवनाथे, व्यवस्थापिका ज्योति राठोड, कर्मचारी तथा 72 निवासियों की उपस्थिति रही.





