शान से निकली भव्य तिरंगा यात्रा

एशियन चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करनेवाली गौरी कलाने ने दिखाई हरी झंडी

भारतीय जनता पार्टी का घर-घर तिरंगा अभियान
अमरावती /दि.14 – देश के स्वाधीनता को 77 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं. इस निमित्त शहर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत बुधवार 12 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी की शहर कार्यकारिणी द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. जिसमें तिरंगे की शान में देशभक्ति गीतों की धुन पर भारत माता की जय का जयकारा लगाते हुए पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा में सहभागी होकर तिरंगे का सम्मान किया.
स्थानीय राजकमल चौक से भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा बुधवार 12 अगस्त को शाम 5.30 बजे आरंभ हुई. इस अवसर पर शहराध्यक्ष डॉ. नितिन धांडे के नेतृत्व में छत्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ. अरुण खोडसकर, संगीता येवतीकर, स्वाति बालापुरे व 10 वीं एशियन एरोबिक्स जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करनेवाली गौरी कलाने समेत एक अन्य खिलाडी को शाल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर भारत माता की प्रतिमा का मान्यवरों के हाथों पूजन करते हुए तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई. इस यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों के साथ हव्याप्र मंडल के डिग्री कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के विद्यार्थी, संगाबा विवि के छात्र बडी संख्या में शामिल रहे. इस तिरंगा यात्रा को गौरी कलाने ने हरी झंडी दिखाई. जिसके पश्चात यात्रा आरंभ हुई. यह यात्रा राजकमल चौक से आरंभ हुई. यात्रा में सर्वप्रथम डीजे की धुन पर देशभक्ति गीत बजाए जा रहे थे. उनके पीछे सभी छत्रपति पुरस्कार प्राप्त खिलाडी व गौरी कलाने चल रही थी. उनका साथ देते हुए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मार्गक्रमण कर रहे थे. सर्वत्र भारत माता की जय, वंदे मातरम, स्वदेशी का इस्तेमाल देश को बनाएगा आत्मनिर्भर… के नारे गूंज रहे थे. जिसे सुनकर परिसर के लोगों में भी देशभक्ति का जज्बा उभरता दिखाई दे रहा था. यह यात्रा गांधी चौक से अंबागेट, साबनपुरा से होते हुए बाहर आकर श्याम चौक परिसर में एसबीआई बैंक समीप स्वातंत्र्यवीर सावरकर तथा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष समाप्त हुई. इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने दोनों स्वाधीनता सेनानियों की प्रतिमाओं को माल्यार्पण कर अभिवादन करते हुए यात्रा का समापन किया.
इस अवसर पर सुधा तिवारी, लता देशमुख, प्रा. रविकांत कोल्हे, संजय नरवणे, एड. प्रशांत देशपांडे, लवीना हर्षे, राजेश पड्डा, सचिन रासने, कुसुम साहू, गंगा खारकर, राधा कुरील, निवेदिता चौधरी, ओमप्रकाश सदुभाई पुंशी, स्वाति कुलकर्णी, रीता मोकलकर, विनोद तानवैस, प्राचार्य मंजू आडवानी, ललित समदुरकर, जयंत डेहणकर, रवींद्र खांडेकर, चेतन पवार, राजू कुरील, विशाल कुलकर्णी, विलास माहोरे, जय माहोरे, प्रफुल्ल बोके, पंचफुला चव्हाण, प्रवीण खंडार, प्रा. डॉ. संजय तीरथकर, वंदना मडघे, कौशिक अग्रवाल, विक्की शर्मा, भारती गुहे, आशीष अतकरे, छाया अंबाडकर, पद्मजा कौंडण्य, मिलिंद बांबल, विनोद ठोसर, प्रसन्न मार्कन्डे, दीपक डाबी, मनीष सरवैया, संतोष पिढेकर, सचिन निंभोकार, सचिन अनासाने, मंगेश कलसकर, राकेश श्रॉफ, अंजलि पाठक, मनीषा मालोदे, अविनाश मालोदे, दीपक अनासाने, राजू गोफने, संजय शादी, सुनील मालोदे, निखिल वाठोडकर, भारत चिखलकर, उमेश निलगिरे, अशोक पंचारे, गौरव बांते, विकास सुने, तुषार अंभोरे, अखिलेश राठी, डॉ. प्रताप तिडके के साथ बडी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे.

Back to top button