राधा-कृष्ण मंदिर में हरियाली अमावस्या पर अद्भूत श्रृंगार
प्रीति महेंद्र और ममता हेडा द्बारा भजन प्रस्तुती

* सुंदरकांड पाठ, रामधुन और हनुमान चालीसा
अमरावती/दि.13- हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर श्री राधा-कृष्ण मंदिर में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण के बीच हरियाली अमावस्या उत्सव हर्षोल्लास के साथ हुआ. किए गए भगवान राधा-कृष्ण के श्रृंगार ने सभी को अभिभूत कर दिया था. मानस परिवार, माहेश्वरी पंचायत, श्री माहेश्वरी राधा-कृष्ण मंदिर उत्सव समिति एवं माहेश्वरी महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में भगवान श्री राधा-कृष्ण की भव्य सजावट की गई थी. मंदिर में सजाई गई आकर्षक झांकियों ने श्रध्दालुओं का विशेष रूप से मन मोह लिया.
हरियाली अमावस्या के विशेष अवसर पर राधा-कृष्ण सेवा समिति की ओर से दोपहर 4 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया. सुंदरकांड पाठ की गायिका प्रीति महेंद्र एवं ममता हेडा तथा उनकी टीम ने अपनी मधुर प्रस्तुति से श्रध्दालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया.
सुंदरकांड पाठ के पश्चात रामधुन का आयोजन हुआ. इसके बाद श्री हनुमानजी की आरती और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया. श्रध्दालुओं ने पूरे उत्साह और श्रध्दा के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की. धार्मिक कार्यक्रमों के समापन के बाद राधा-कृष्ण सेवा समिति की ओर से सभी श्रध्दालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई. बडी संख्या में उपस्थित भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन का लाभ लिया. कार्यक्रम में श्री माहेश्वरी राधा-कृष्ण मंदिर उत्सव समिति की ओर से मधु करवा, जयप्रकाश सारडा, विनोद जाजु, गोविंद सोमानी एवं नरेश झंवर सहित समिति के सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही.
इसी प्रकार श्री माहेश्वरी पंचायत के कार्यकारिणी अध्यक्ष सुरेश साबू के साथ जगदिश कलंत्री, बिहारीलाल बुब, अशोक जाजू, संजय राठी, राधेश्याम भूतडा, संजय राठी, राधेश्याम भूतडा, विजय प्रकाश चांडक, डॉ. नंदकिशोर भूतडा, सुरेश चांडक, विनोद डागा, नंदकिशोर कलंत्री, कमल सोनी, चंदन मंत्री एवं नंदकिशोर राठी उपस्थित रहे.
महिलाओं और समाजबंधुओं की बडी सहभागिता
कार्यक्रम में विशेष रूप से दामोदर बजाज, विजय लोहिया, कमल डागा, बोदूलाल सोनी एवं देवकीनंदन सोनी की उपस्थिति रही. इसके अलावा माहेश्वरी महिला मंडल की बडी संख्या में महिलाएं तथा समाज गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए.हरियाली अमावस्या के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन न समाजबंधुओं को एकजुट करते हुए भक्ति,संस्कार और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया. मंदिर परिसर में दिनभर उत्साह और श्रध्दा का वातावरण बना रहा. कार्यक्रम की जानकारी प्रचार प्रमुख चंदन मंत्री ने दी.





