रहाटगांव के पुल से गिरे दुपहिया सवार की मौत
नांदगांव पेठ थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती /दि.15 – रहाटगांव से नांदगांव पेठ की ओर जाने वाले पुल पर दुपहिया स्लीप होने के बाद नीचे गिरकर गंभीर रुप से घायल हुए युवक की मृत्यु हो गई. मृतक युवक का नाम अकोला जिले के मूर्तिजापुर तहसील में आने वाले येंडली ग्राम निवासी गोपाल उद्धवराव वानखडे (30) है. यह दुर्घटना गुरुवार 13 अगस्त को घटित हुई.
जानकारी के मुताबिक गोपाल वानखडे और ऋषिकेश शरद वानखडे यह दोनों खाना खाने के लिए नांदगांव पेठ गये थे. खाना खाने के बाद ऋषिकेश अपनी एमएच-27/8608 तथा गोपाल वानखडे एमएच-27/डीडब्ल्यू-2749 क्रमांक की दुपहिया से वापस लौट रहा था. रहाटगांव से नांदगांव पेठ के दौरान नीचे के पुल से जाते समय गोपाल वानखडे की दुपहिया स्लीप हो गई. वह पुल से नीचे गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया. घायलों को उपचार के दौरान अमरावती के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया. यहां उपचार के दौरान गोपाल वानखडे ने दम तोड दिया. ऋषिकेश वानखडे की शिकायत पर नांदगांव पेठ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की.





