नाबालिग पर जबरदस्ती करने का प्रयास
दर्यापुर थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती /दि.15- दर्यापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पडोस में रहने वाले एक 45 वर्षीय नराधम आरोपी ने नाबालिग बालिका को चॉकलेट खिलाने का प्रलोभन देकर घर में ले जाकर जबरदस्ती करने का प्रयास किया. शिकायत के आधार पर दर्यापुर पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है.
जानकारी के मुताबिक दर्यापुर तहसील के एक गांव में पीडिता के माता-पिता खेत में गये थे, तब उसकी बेटा और बेटी घर में थे. मौका देखकर पडोस में रहने वाले गोपाल (काल्पनीक नाम) ने पीडिता को चॉकलेट देने के बहाने घर बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया. लेकिन पीडिता के चीखने पर उसका भाई वहां पहुंच गया. भयभीत पीडिता किसी तरह अपनी जान बचाकर घर के बाहर निकली. पश्चात अपने पालकों को जानकारी दी. पीडिता की मां ने दर्यापुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज की. पुलिस ने आरोपी गोपाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 (2) (आय), 65 (2) और पोक्सो की धारा 4, 6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.