12वीं की छात्रा ने फांसी लगाई
अचलपुर के बिलनपुर बावसी परिसर की घटना

अचलपुर/दि.26- तहसील के बिलनपुर बावसी परिसर में रहने वाली 18 वर्षीय 12वीं की छात्रा ने शनिवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है. इस घटना से परिसर में हड़कंप मच गया.
जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान वेदिका संजय कपले (18) के रूप में हुई है. बताया गया कि वह शनिवार सुबह हमेशा की तरह कॉलेज गई थी. शाम करीब 5 बजे कॉलेज से घर लौटने के बाद घर में कोई मौजूद नहीं था. इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगा ली. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों में खलबली मच गई. वेदिका अपने पीछे माता-पिता और एक छोटे भाई को छोड़ गई है. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा किया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है.





