रक्षाबंधन की मिठास पर महंगाई का असर नहीं

शक्कर के दाम बढे, फिर भी ‘रघुवीर’ में मिठाइयों के दाम स्थिर

अमरावती/दि.28– रक्षाबंधन का त्यौहार नजदीक है और बाजार में मिठाइयों की मांग बढ गई है. इस बार शक्कर और खाद्य तेलों के दामों में बढोतरी के बावजूद शहर के प्रसिद्ध मिठाई प्रतिष्ठान रघुवीर स्वीट्स ने मिठाइयों के दामों कोई बढोतरी नहीं की है. जिससे ग्राहकों में खुशी का माहौल है. अब ग्राहकों को पुराने ही दाम में मिठाईयां खरीदने का मौका मिलेगा. इस बार त्यौहारों में शक्कर ने जो खटास लाने की कोशिश की है, उसे रघुवीर मिठाईयां के सभी प्रतिष्ठान मिठास में बदलने का प्रयास कर रहे है.
इथेनॉल के इस्तेमाल से देश समेत राज्य में शक्कर की किल्लत महसुस होने लगी है. त्यौहारों के सीजन में आमतौर पर मिठाईयों के दाम बढ जाते हैं. जिसके कारण कुछ समय के लिए घर में मिठास कम होगी क्या, ऐसे कई सवाल उठने लगते हैं. लेकिन इस बार ग्राहकों को त्यौहारों में किसी भी प्रकार की चिंता न सताये इसका ध्यान रखते हुए रघुवीर मिठाईयां ने इस बार ग्राहकों के हित को ध्यान में रखते हुए पिछले साल वाले दामों पर ही सभी प्रमुख मिठाईयां उपलब्ध कराने का फैसला लिया है.
प्रतिष्ठान के संचालक चंद्रकांत पोपट ने बताया कि, रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार का त्यौहार है. हम नहीं चाहते कि, महंगाई की वजह से किसी की मिठास कम हो. शक्कर के दाम 8 से 10 प्रतिशत बढे है, लेकिन हमने अपना मार्जिन कम करके ग्राहकों के लिए रेट स्थिर रखे हैं. रघुवीर में इस बार की स्पेशल काजू कतली, काजू रोल, ड्राईफ्रूट बर्फी, स्पेशल रक्षाबंधन गिफ्ट पैक जो 250 रुपए से शुरु है. इसके अलावा मिल्क केक, रसमलाई, रसगुल्ला और बंगाली मिठाइयां, शुद्ध देसी घी से बने बेसन लड्डू और बर्फी ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगी. बाजार में जहां दूसरी जगह मिठाइयों के दाम 20-30 रुपए किलो तक बढ गए हैं, वहीं रघुवीर में क्वालिटी के साथ-साथ दाम भी स्थिर होने से ग्राहकों ने भी रघुवीर के संचालक का आभार व्यक्त किया है. रक्षाबंधन के लिए हर साल की तरह इस वर्ष भी स्पेशल गिफ्ट हैंपर और कॉम्बो पैक उपलब्ध है, जिनकी एडवांस बुकिंग शुरु हो गई है.

* ऐसे होंगे मिठाईयों के दाम
– काजू कतली 1160 रु. किलो.
– मलाई पेढा 560 रु. किलो.
– केसर पेढा 620 रु. किलो.
– चॉकलेट पेढा 400 से घटाकर 300 रु. किलो.
– काजू बिस्कुट 1430 रु. किलो.
– बाकला 1280 रु. किलो.
– खोपरा बर्फी 500 रु. किलो.

Back to top button