ईद-ए-मिलादुन्नबी पर राजवीर संगठन और युवा फे्रड्स गु्रप ने बांटी मिठाईयां
हिंदु-मुस्लिम भाईयों ने मिलकर मनाया जश्न

अमरावती/दि.28-शहर में गंगा-जमुनी तहजिब और आपसी भाईचारे की एक बेहद खुबसुरत तस्वीर देखने को मिली है. राजवीर जनहित संगठन एवं युवा फे्रड्स ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में ईद-ए-मिलादुन्नबी का पावन पर्व अत्यंत उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया गया. इस अवसर पर हिंदु और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ एकत्र होकर खुशियां बांटी और एकता का संदेश दिया.
राजवीर संगठना के संस्थापक अध्यक्ष रहमत खान उर्फ रम्मु पत्रकार की प्रमुख उपस्थिति में शहर के विभिन्न हिस्सों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.पश्चिम परिसर के मुस्लिम बहूल इलाकों के साथ-साथ इतवारा बाजार स्थित टांगा पडाव चौक पर दर्गाह के सामने सैंकडों लोगों को मीठा पुलाव वितरित किया गया. इसके अलावा बडनेरा में भी बडे पैमाने में मिठाई बाटकर इस पर्व की खुशियां साझा की गई.
उत्सव के दौरान पूर्व क्षेत्र के चपराशी पुरा स्थित मस्जिद चौक और ऐतिहासिक चमनशाह वली दर्गाह के पास जुलूस में शामिल सैकडों मुस्लिम भाईयों के साथ-साथ स्थानीय हिंदू नागरिकों ने भी बड-चढ कर हिस्सा लिया. इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को मिठी बूंदी खिलाकर ईद की मुबारकबात दी और सामाजिक सौहार्द की एक अनोठी मिसाल पेश की. शहर भर में राजवीर संगठन की इस पहल की प्रशंसा की जा रही है.





