चांदूर रेलवे के काजीपुरा में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस

बच्चों में दिखा जबरदस्त उत्साह, आकर्षक झंडों ने खींचा ध्यान

चांदूर रेलवे/दि.27 – ईद-ए-मिलादुन्नबी के पवित्र पर्व के अवसर पर चांदूर रेलवे शहर के काजीपुरा क्षेत्र में बुधवार 26 अगस्त को मुस्लिम समाज की ओर से उत्साहपूर्वक जुलूस निकाला गया. सुबह से ही पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ था.
जुलूस में बच्चों का उत्साह विशेष आकर्षण रहा. बड़ी संख्या में बच्चे हाथों में आकर्षक और रंग-बिरंगे झंडे लेकर शामिल हुए. काजीपुरा के पूरे जुलूस मार्ग को विभिन्न रंगों के झंडों से सजाया गया था. झंडों की कतारों और पारंपरिक नारों से क्षेत्र का माहौल उत्साहपूर्ण हो गया. इस अवसर पर धार्मिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए नागरिकों को फलों का वितरण किया गया. जुलूस शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ा बंदोबस्त किया गया था. एपीआई गजानन गजभारे (धामणगांव), पीएसआई दर्शन डिकोंडवार सहित पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली.
जुलूस में बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. इस अवसर पर इस्माइल कुरैशी, शेख सत्तार, अकील कुरैशी, मुश्ताक सौदागर, नुरुलहसन कुरैशी, साजिद जानवानी, बादर खान, तौफीक बेग, शेख नियामत, हसन शाह, शेख गफ्फार, शेख रियाज, शकील कुरैशी, वहीद कुरैशी, शेख फारूक, शेख वसीम, जमील कुरैशी, शेख अकबर, समीर जानवानी, शब्बर मौलाना, मोहम्मद इसराइल, शोएब बेग, मोहम्मद शादाब, यासीन मिर्जा और शेख जुबेर सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे.

Back to top button