बोगस बीज मामले में एफआयआर दर्ज
बडनेरा पुलिस ने दर्ज किया मामला

अमरावतीदि.28 – वलगांव पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत काटआमला गांव में रहनेवाले किसान ने बडनेरा के आठवडी बाजार स्थित एमएस कृषी सेवा केंद्र से बीज खरिदकर अपने खेतों में बुआई की थी. परंतु उन बीजों में अंकुरण ही नहीं हुआ और बीजों के सैम्पल भी जांच में फेल हुए. जिसके चलते बीज निरीक्षक व पं.स. कृषी अधिकारी पवनकुमार ढोमने की शिकायत के आधार पर वलगांव पुलिस ने झिरो एफआयआर दर्ज करते हुए मामला बडनेरा पुलिस थाने को वर्ग किया और बडनेरा पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच करनी शुरू की. इस मामले मेंं बडनेरा पुलिस ने अंकुर सिड्स प्रा.लि., 27-नया कॉटन मार्केट लेआऊट, नागपुर के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज किया है और मामले की जांच पडताल करनी शुरू की है.





