बीजेपी ने अचलपुर-पथ्रोट, राजापेठ में भी दर्ज कराई शिकायत

पराग गुडधे के विरुद्ध नांदगांव पेठ में एफआईआर

* सांसद डॉ. अनिल बोंडे के विरुद्ध बयानबाजी
* भाजपा शहर जिलाध्यक्ष नितिन धांडे पहुंचे राजापेठ थाने
अमरावती/दि.29 – शिवसेना उबाठा के जिला प्रमुख पराग गुडधे द्वारा भाजपा के वरिष्ट नेता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे को धमकाने के सिलसिले में बीजेपी ने आज जिले के अनेक पुलिस स्टेशन में शिकायत दी. खबर है कि, नांदगांव पेठ में गुडधे विरुद्ध असंज्ञेय अपराध दर्ज किया गया है. भाजपा शहर जिलाध्यक्ष नितिन धांडे ने राजापेठ थाने में शिकायत दी है. उस पर समाचार लिखे जाने तक कार्यवाही जारी रहने की जानकारी राजापेठ पुलिस ने दी. उधर अचलपुर और पथ्रोट थाने में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अधिकृत रुप से शिकायत दर्ज कराई है.
खबर के अनुसार नांदगांव पेठ थाने में आज दोपहर 3.45 बजे राजपूतपूरा निवासी सत्यजीत किशोरसिंह राठोड ने शिकायत दी है. शिकायत में उन्होंने कहा कि, पराग गुडधे (45) ने सोशल मीडिया पर 28 अगस्त को वीडियो जारी कर राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे के बारे में आपत्तिजन बयानबाजी की. जिसमें सांसद बोंडे का वीडियो का भी उल्लेख है. इस वीडियो में शिवसेना नेता सुषमा अंधारे के बारे में बोंडे का बयान है कि, अंधारे हमेशा वच-वच करती रहती है. गुडधे ने इसका उत्तर वीडियो में देते हुए शिवसेना की फायरब्रांड नेता के बारे में मुंह संभालकर बोलने अन्यथा मुंह फोडने की भाषा की है. इसे राठोड ने शांति भंग करने के उद्देश्य से सांसद बोंडे का अपमान कर मारने की धमकी देने का आरोप किया है. पुलिस ने एनसी मैटर दर्ज किया है. बीएनएस धारा 351 (3), 351 (3), 352 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है. थानेदार पुनीत कुलट स्वयं जांच कर रहे हैं.
उधर राजापेठ में स्वयं शहर जिला अध्यक्ष डॉ. धांडे भाजपा पदाधिकारियों के साथ पहुंचे. उन्होंने डॉ. अनिल बोंडे के विरुद्ध पराग गुडधे द्वारा की गई बयानबाजी की शिकायत दी. उनकी शिकायत में आरोप किया गया कि, पराग गुडधे ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अमरावती की शांति व सुव्यवस्था भंग करने के उद्देश्य से भडकाउ बयानबाजी की है. सांसद डॉ. बोंडे को जान से मारने और शारीरिक चोट पहुंचाने की खुली धमकी दी है. वीडियो भी डॉ. धांडे ने अपनी शिकायत के साथ पुलिस को सौंपा है. जिसमें डॉ. बोंडे का मुंह फोड देने की भाषा पराग गुडधे कर रहे हैं. उनके साथ भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष मंगेश खोंडे और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. अंजनगांव सुर्जी में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सुधीर गोले और मनीष मेन के नेतृत्व में पुलिस स्टेशन में शिकायत दी है. इस समय डॉ. विकास कविटकर, गजानन लेंधे, हेमलता लेंधे, प्रिया संदीप देशमुख, मिलिंद गोतमारे, सुवर्णा सरोदे, आशीष टिपरे, प्रवीण नेमाडे सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे. भाजपा विद्यापीठ मंडल की ओर से भी फ्रेजरपुरा थाने में शिकायत दी जा रही है.

Back to top button