डॉ. अनिल बोंडे के खिलाफ कथित अभद्र भाषा और धमकी का मामला

भाजपा बडनेरा मंडल ने पुलिस थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की

अमरावती/दि.31– राज्यसभा सांसद एवं भाजपा नेता डॉ. अनिल बोंडे के खिलाफ कथित रूप से अपशब्दों और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर धमकी दिए जाने के मामले में भाजपा बडनेरा मंडल ने शनिवार को बडनेरा पुलिस थाने में शिकायत दी. पार्टी पदाधिकारियों ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.
भाजपा बडनेरा मंडल के अध्यक्ष उमेश निलगीरे के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 29 अगस्त को बडनेरा पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पराग गुडधे ने डॉ. अनिल बोंडे के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए उनका अपमान किया तथा धमकी दी. भाजपा पदाधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रमुख अन्नु शर्मा, महामंत्री अशोक पंचारे, नरेश धमाई, गौरव बांते, युवा मोर्चा के विकास सुने, महिला मोर्चा की शुभांगी भोंगाडे, रोशनी वाकले, उज्ज्वला कालबांडे, किरण भगत, राजू भोंगाडे, निलेश सावले, सुनील लोयबरे, संदीप इगोले सहित भाजपा बडनेरा मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. भाजपा पदाधिकारियों ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की है.

Back to top button