श्रद्धा और उत्साह से निकली गोगाजी महाराज की छडी यात्रा

वाल्मिकी समाज का आयोजन

* पटवा चौक पर पुष्पवर्षा और आतिषबाजी कर स्वागत
अमरावती /दि.7– भगवान गोगाजी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर वाल्मिकी समाज की ओर से श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य छडी यात्रा निकाली गई. सुंदर मंदिर की प्रतिकृति से सजाई गई छडी को आकर्षक रुप दिया गया था, जो शोभायात्रा के दौरान आकर्षण का केंद्र बनी रही. छडी यात्रा में समाज के महिला-पुरुषों के साथ बडी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल हुए. छडी को आकर्षक झांकियों के स्वरुप में सजाया गया था. छडी यात्रा जब पटवा चौक पर पहुंची, यहां पुष्पवर्षा व जमकर आतिषबाजी कर स्वागत किया गया.
इस अवसर पर स्थायी समिति सदस्य व पार्षद दीपक साहू सम्राट तथा मित्र परिवार की ओर से भगवान गोगाजी महाराज की छडी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई. उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान गोगाजी महाराज के जयकारे लगाए और प्रसाद का वितरण किया गया. कार्यक्रम में युवाओं, वरिष्ठों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभाग लिया. इस आयोजन को सफल बनाने परिसर के अनेक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. इस धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण दिखाई दिया. कार्यक्रम के अंत में समाजबंधुओं ने भगवान गोगाजी महाराज का जयकारा लगाते हुए कार्यक्रम का समापन किया.
इस समय पूर्व महापौर संजय नरवणे, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा नेता कौशिक अग्रवाल, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल भोजराज साहू, भगत अजय तंबोले, सुरेश गुप्ता, मुन्ना भैया, कैलास चावरे, गोपाल गोहर, महेश किल्लेकर, अनिल देविकर, जतीन यादव, दीपक साहू तेलवाले, मंटूलाल साहू, निर्मल अहीरवार, करण गुप्ता, रोशन बडवाले, निर्मल मुनोत, सुनील जोशी, लक्की गुप्ता, संदीप बारदाना वाले, संदीप अहीरवार, राकेश दशरथ, अंकेश बिजौरे, विकास बसेरिया, शेखर साहू, नीलेश अंबादास, नीलेश गुप्ता, जितेंद्र बमोरीवाले, आकाश बसेरिया, अमित बिजौरे, मयूर सारसर, सूरज बोयत, अमर सारवान, अजय बोयत, पप्पू गुप्ता, जैकी साहू, संतोष गुप्ता, मनीष साहू, सुमित मातोले, कार्तिक अहीरवार, जमील, नितिन साहू, किशोर कटलरी वाले, राज श्रीवास, सुदाम जोगी, पवन सेठ, सुरेशसिंग ठाकुर, धीरज बसेरिया, सौरभ बिजौरे, केतन डेंडूले, उमेश संकत, गोलू चंदन, मीत साहू, श्लोक साहू, अनिल साहू, शिवम साहू, भोला कुशवाह, शुभम गुप्ता, निकेश खुरखरिया, नीरज कुशवाह, निखिल साहू, आकाश अहीरवार, सुमित गायत, रवि साहू, दिनेश भुसारी, अनुप साहू, सचिन निवार, विक्की बनकर, किसनराव काका, संदीप गुल्हाने, उमेश सारसर, अभय चावरे, गोलू बिजौरे, विशाल साहू, राकेश किसनलाल, सूरज बसेरिया सहित बडी संख्या में नागरिक उपस्थित थे. शोभायात्रा के दौरान पूरे परिसर में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा. श्रद्धालुओं ने भगवान गोगाजी महाराज के जयकारो से वातावरण को भक्तिमय बना दिया.

Back to top button