माताखिडकी में सभागार का भूमिपूजन उत्साह से

अमरावती/दि.8– माताखिडकी प्रभाग 14 जवाहर गेट-बुधवारा अंतर्गत लोगों की सभागार की मांग मनपा नेता प्रतिपक्ष विलास इंगोले ने पूर्ण की है. सभागार का भूमिपूजन आज बडे ही उत्साह से किया गया. इस समय विलास इंगोले के साथ नगरसेवक संजय शिरभाते, सुनीता मनोज भेले, ललिता रतावा, मनोज भेले, विजय अटालकर और अन्य प्रमुखता से उपस्थित थे. कार्यक्रम का आयोजन प्रभाकर वालसे ने किया.
सर्वश्री अजाब गायकवाड, केशव दिप्टे, अर्जुन तांबे, दिनेश स्वर्गे, अर्जुन इंगोले, श्रावण वाघमारे, महेश लोंढे, दीपक जाधव, रामा वालसे, देवानंद वानखडे, राजेंद्र खडसे, प्रमोद वालसे, रवि सांडे, सागर खडसे, गोवर्धन वाघमारे, शंकर जाधव, विजय प्रधान, ज्ञानेश्वर दिप्टे आदि सहित परिसर के लोग काफी संख्या में उपस्थित थे.





