कपिल वस्तु नगर में गणेशोत्सव सार्थक

विद्यार्थियों को शालेय सामग्री का वितरण

अमरावती/दि.22– गणेशोत्सव को विद्या, संस्कार और सामाजिक दायित्व का उत्सव बनाते हुए कपिल वस्तु नगर में बाल गणेश मंडल ने शालेय विद्यार्थियों को उपयोगी शैक्षणिक सामग्री का सहर्ष वितरण किया. पत्रकार अमित तायडे, पंचशील युवा मंडल के अध्यक्ष राहुल तायडे, सचिन गवली, अजय लहाबर, गजानन झिमटे, नारायण मारोटकर, मिलिंद तायडे सहित पदाधिकारी प्रमुखता से उपस्थित थे.
सामाजिक दायित्व का आयाम उत्सव को दिया गया. विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से दमक उठे थे. सूरज टेंबले, वेदांत तंतरपाले, अभिषेक खंडारे, अक्षय सरदार, अजय लोखंडे, हरीश ठाकुर, भूषण कांबले, ऋषभ सिरसाट, आयुष बजाज, शौर्य लहाबर, रणवीर तायडे, निर्भय तायडे, कुणाल खाडे, दर्शन निकम और परिसर के नागरिक उपस्थित थे. सभी ने उपक्रम की प्रशंसा की. यह भी कहा कि गणपति स्वयं बुध्दि के दाता है. अत: शालेय सामग्री वितरित करना प्रशंसनीय है.

 

Back to top button