मादा बाघ की अज्ञात वाहन टक्कर में मृत्यु
साकोली-भंडारा हाईवे की घटना

भंडार/दि.23 – नैशनल हाईवे नं. 53 पर साकोली-भंडारा रोड पर अशोक लेलैंड उद्योग के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवा मादा बाघ की मृत्यु हो गई. यह घटना मंगलवार शाम 6.45 बजे के दौरान होने की जानकारी मिली है.
घटना के बारे में सूचना मिलते ही साकोली, लाखनी और भंडारा के वन विभाग अधिकारी मौके पर पहुंचे. हाईवे पुलिस का दल भी निरीक्षक रवींद्र रेवतकर के नेतृत्व में मौके पर पहुंचा. वहां भारी भीड एकत्र हो गई थी. मानद वन्यजीव वॉर्डन शाहिद परवेज खान अपने एनजीओ सीट के सदस्य के साथ पहुंचे. खान ने बताया कि, इसके पहले भी कई तेंदुए इस मार्ग पर सडक दुर्घटना का शिकार बने है. जबकि पहली बार हुआ है कि, बाघ सडक हादसे में मारा गया हो. यहां एनएनटीआर का बफर एरिया पास ही स्थित है.