रतन इंडिया पावर प्लांट की जलपूर्ति बंद करे

राष्ट्रवादी के हितेश साबले की मांग

 कार्यकारिणी अभियंता को सौंपा ज्ञापन
मोर्शी/दि. 30 – मोर्शी तहसील को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने के बाद अप्पर वर्धा बांध के जलाशय का जलस्तर चिंताजनक रूप से घट गया है. ऐसे में रतन इंडिया प्लांट सहित औद्योगिक बिजली योजनाओं को अपर वर्धा बांध से होनेवाली जलापूर्ति तुरंत बंद कर उपलब्ध पानी को पेयजल एवं कृषि सिंचाई के लिए प्राथमिकता से सुरक्षित रखे जाने की मांग राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के महासचिव हितेश साबले ने कार्यकारी अभियंता को ज्ञापन सौापकर की है. बताया गया कि जिले में उत्पन्न सूखे जैसी स्थिति को देखते हुए अप्पर वर्धा योजना में उपलब्ध जलसंचय का अत्यंत सावधानी और पारदर्शिता और प्राथमिकता के आधार पर नियोजन किया जाना चाहिए. मोर्शी तहसील के क्षेत्रों के नागरिकों के पेयजल और किसानों की सिंचाई आवश्यकताओं के लिए एक महत्वपूर्ण जलस्त्रोत है. हितेश साबले ने मांग की है कि अमरावती, मोर्शी योजनाओं पर निर्भर अन्य गांवों और शहरों के भविष्य पेयजल की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त भंडार सुरक्षित रखा जाए. तथा किसानों को सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराया जाए.
वहीं नियमों के उल्लंघन और प्रशासकीय लापरवाही के तथ्य सामने आते ही जिम्मेदारी अधिकारियों के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई किए जाने की भी मांग की गई है.

 

Back to top button