श्री गुरुनानक ज्योत सेवा ट्रस्ट ने पांच मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन का उठाया जिम्मा

सेवादारों ने मरीजों को डॉक्टर के संदर्भ पत्र सौंपे

अमरावती/दि.1 – श्री गुरुनानक ज्योत सेवा ट्रस्ट की ओर से बुधवार को सेवा कार्य के तहत एक साथ पांच मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने का संकल्प लिया गया. इस अवसर पर सभी पांच मरीजों को ऑपरेशन के लिए डॉक्टर के संदर्भ पत्र प्रदान किए गए.
ट्रस्ट के अनुसार, जिन मरीजों को संदर्भ पत्र दिए गए, उनमें श्रीमती सुंदरबाई वाघमारे, श्रीमती पुष्पाबाई विरुडकर, श्रीमती नंदाबाई कोहाड़े, श्रीमती बेबीबाई हिवरिडे और श्री भीमराव खंडारे शामिल हैं. ट्रस्ट के सेवादारों ने अपने हाथों से सभी पांच मरीजों को ऑपरेशन के लिए डॉक्टर के संदर्भ पत्र सौंपे. इस सेवा कार्य में मनजीत सिंह रिंकू होरा, शरणपाल सिंह अरोड़ा, हरबख्श सिंह उबोवेजा, प्रहलाद सिंह साहनी, जस्मीत सिंह आनंद, महेश हेमराजानी, योगेश मोहोड़ और तजिंदर सिंह उबोवेजा ने सहभाग लिया. ट्रस्ट की ओर से कहा गया कि मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने का संकल्प लिया गया है. इस सेवा कार्य के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को आंखों की रोशनी से संबंधित उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है.

Back to top button