गजानन धाम में तीन दिवसीय इंटीग्रेटेड योग शिविर का शुभारंभ

300 से अधिक साधकों ने लिया योग, प्राणायाम और ध्यान सत्र में हिस्सा

अमरावती/दि.1 – क्रांति कॉलोनी स्थित श्री गजानन धाम, गजानन महाराज मंदिर में पूज्य स्वामी रितदेवजी महाराज के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय इंटीग्रेटेड योग शिविर का उत्साहपूर्ण वातावरण में शुभारंभ हुआ. शिविर के पहले दिन सुबह 6 से 8 बजे तक आयोजित योग सत्र में करीब 300 साधकों ने उत्साहपूर्वक सहभाग लिया.
शिविर में साधकों को योगासन, प्राणायाम, ध्यान तथा योग आधारित समग्र जीवनशैली के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया. स्वामी रितदेव महाराज ने नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवन का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया. कार्यक्रम में गजानन महाराज संस्थान के अध्यक्ष अमोल भोयर तथा पूर्व न्यायाधीश राजेंद्र बारड प्रमुख रूप से उपस्थित थे. राजेंद्र बारड ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज और शहर के युवाओं को स्वास्थ्य तथा सकारात्मक जीवनशैली के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त होगा.
कार्यक्रम का मंच संचालन योगेश राठी तथा हरिहर गिलोरकर ने किया. जिला संरक्षक अशोकजी मूंदड़ा एवं विजय कुमार भांगड़िया की भी प्रमुख उपस्थिति रही. स्वामी रितदेव महाराज का परिचय अक्षय धनोरकर ने कराया. शिविर को सफल बनाने में योग कक्षा संचालिका वृंदा देशमुख एवं उनकी टीम ने विशेष प्रयास किए. कार्यक्रम में डॉ. राजेश चांडक, हेमंत चांडक, नंदकिशोर राठी, सुधीर आसटकर, अरविंद परदेसी, रतीलाल सातपुते, डॉ. वंदना पराते, अशोक बेंड़े सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.
इसके अलावा योग कक्षा प्रशिक्षक अंजलि गुल्हाने, जयश्री वानखेड़े, अश्विनी वीरवार, संध्या वडगांवकर, वैशाली देशपांडे, आशा आंबेकर, सीमा तेलंगे, शोभा पचग़ाडे, प्रणाली देशमुख कल्याणकर, अर्चना तायडे, लता जाधव, संगीता डेहनकर, सुनीता मानकर, वनिता वराडे, छाया डिवरे, पुष्पा अम्बडेकर, हेमलता डेकरे, विद्या चौकड़े, जानकी पटले, शुभांगी शेलके, संगीता नंदुरकर, सविता अविनाशे, शारदा जवड़ेकर, संगीता गोरले, रंजना शिरभाते, लता सवई, संगीता इंगोले, अनीता बोरकर, उषा काले, वंदना पाचकवडे, भाग्यश्री शिंदे, शीला गुल्हाने, नीता पवार, कंचन जड़िया, ललिता धंदर, गोदावरी कोरडे, उज्वला वारुलकर, इंदिरा बोबड़े, सुनंदा गायबोले, रंजन चौकड़े, रामकली चव्हाण, सुनीता गिलोरकर, चौहान एवं तेजस गोतरकर सहित बड़ी संख्या में योगप्रेमी एवं साधक उपस्थित थे. शिविर के आगामी सत्रों में भी योगासन, प्राणायाम, ध्यान तथा जीवन प्रबंधन से संबंधित मार्गदर्शन दिया जाएगा.

Back to top button