जिला परिषद स्कूल नया वाठोडा में वन्यजीव सप्ताह उत्साहपूर्वक मनाया

विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण एवं मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव की दी जानकारी

मोर्शी/दि.3 – गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत नया वाठोडा की ओर से वन्यजीव सप्ताह के तहत जिला परिषद स्कूल नया वाठोडा में ‘वन्यजीव एवं मानव संघर्ष’ विषय पर विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों को वन्यजीवों के पर्यावरणीय संरचना में महत्व के साथ-साथ वन्यजीव संरक्षण एवं संवर्धन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई.
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ‘वन्यजीव संरक्षण एवं संवर्धन समय की आवश्यकता है’ का संदेश दिया गया. मानव और वन्यजीवों के बीच होने वाले संघर्ष को रोकने के लिए वन्यप्राणियों के प्रति जनजागृति, पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना तथा वन्यजीवों का संरक्षण एवं संवर्धन आवश्यक होने की जानकारी दी गई. इस अवसर पर मोर्शी वन विभाग के श्री अलसपुरे, निखिल गोरे, वी. आर. खाकस मैडम, श्री दिघेकर, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज धसकट, वन्यजीव प्रेमी पवन घोरमाडे तथा नया वाठोडा की प्रशासक राजकन्या कुरवाडे उपस्थित थीं. कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्कूल के मुख्याध्यापक राजेश ठाकरे, बोबडे, सोनल वानखेडे, योगिता धंदर, ज्योति वानखडे, ईश्वरी हगवणे, समीक्षा वानखडे और ज्ञानेश्वरी राऊत सहित अन्य शिक्षकवृंद ने सहयोग किया.

Back to top button