अमरावती की कुमकुम मोहोड ने एशियन गेम्स में जीता स्वर्ण
उपमहापौर सचिन भेंडे ने दी बधाई

अमरावती/दि.3 – अमरावती की युवा तीरंदाज कुमकुम अनिलराव मोहोड ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर शहर और देश का गौरव बढ़ाया है. कुमकुम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अमरावती में खुशी का माहौल है.
कुमकुम मोहोड की इस शानदार सफलता पर अमरावती महानगरपालिका के उपमहापौर सचिन ओ. भेंडे की ओर से उनका हार्दिक अभिनंदन किया गया. उन्होंने कुमकुम को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अमरावती के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है. कुमकुम ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह सफलता हासिल की है. एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अमरावती का नाम देश-विदेश में रोशन किया है. उपमहापौर सचिन भेंडे ने कुमकुम मोहोड को भविष्य में भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं.





