चावल और दालों में 10 रूपये की तेजी
सूखे की वजह से अनाज मार्केट में महंगाई की मार बढी

* लुचई सादा चावल भी 35 रूपये प्रति किलो के पार
अमरावती/ दि. 5- सूखे के कारण जहां किसान अल्प उत्पादन की वजह से परेशान है. वहीं महंगाई का जोरदार झटका अनाज मार्केट सामान्य ग्राहकों को देर रहा है. चावल और तुअर दाल के रेट 4 दिनों में ही प्रति किलो 10 रूपये से अधिक तेज हो गए हैं. उसी प्रकार अन्य जिंसो के रेट में भी लगातार तेजी बनी हुई हैं. मार्केट के जानकार इसें केवल और केवल सूखे का कारण बता रहे हैं. उनका कहना है कि, धान बेल्ट में उत्पादन बेतहाशा प्रभावित हुआ है. जिसके कारण जहां मार्केट में आशंका बढ गई है. आवक कम हो गई है. इसकी वजह से अनाज बाजार के लोग देख-संभलकर सौदे कर रहे हैं.
सूखा ही सबसे बडा कारण
चावल, दालों की दामों की तेजी के लिए मार्केट के प्रमुख और अधिकांश व्यापारी अवर्षा को वजह बता रहे हैं. विदर्भ में गोंदिया,भंडारा जिले धान के बेल्ट कहे जाते हैं. वहां इस बार उत्पादन बहुत अधिक नहीं होनेवाला. इस प्रकार की रिपोर्ट के साथ ही चावल उत्पादक आंध्र और तेलंगाना से भी फसलों की रिपोर्ट बहुत अच्छी नहीं बताई जा रही , इस वजह से रेट बढ गए हैं. इसना ही नहीं तो आनेवाले दिनों में 5-7 रूपये की और बढोतरी होने की संभावना भी उन्होंने व्यक्त की है.
कालीमूंछ और कोलम सभी महंगे
मार्केट व्यापारियों ने अमरावती मंडल से चर्चा दौरान बताया कि, कालीमूंछ के रेट 70-72 रूपये प्रति किलो थे. आज उसके दाम 80 रूपये को पार कर गए हैं. यह होलसेल रेट रहने की जानकारी देते हुए व्यापारियों ने बताया कि, स्टीम कोलम चावल 72-73 रूपये से बढकर 82 रूपये प्रति किलो हो गया है. ऐसे ही लुचई चावल 30 रूपये की रेंज से सीधे 35 रूपये प्रति किलो को पार कर गया है.
तुअर और चना दाल बढी
प्रमुख व्यापारियों ने बताया कि, तुअर की फसल बारीश न होने की वजह से खराब होने की खबरे सभी उत्पादक क्षेत्रों से आ रही है. उसी रबी सीजन की चना को लेकर भी अभी से आशंकाए होने के कारण दोनों ही दालों के रेट रफ्तार पकड गए हैं. तुअर 8-10 रूपये किलो और चना दाल 5-6रूपये किलो महंगी हो गई है. तुअर के रेट 126 से बढकर 136-37 रूपये तक जा पहुंचे हैं. चना मार्केट में भी 78 रूपये के रेट सीधे 86 रूपये जा पहुंचे हैं. जिससे व्यापारियों में हलचल देखी जा रही है. अमरावती मंडी के प्रमुख व्यापारियों ने अमरावती मंडल से चर्चा में बताया कि, गेहूं के रेट 30 रूपये के पार हो गए हैं. शरबती और नर्मदा की बात करे तो 45-48 और 36-37 रूपये प्रति किलो कहे जा रहे हैं.हालाकि गेहूं भी रबी सीजन की प्रमुख पैदावार होती है.

अमरावती होलसेल ग्रेन मर्चंट असो. के अध्यक्ष तथा गोविंद ट्रेडिंग कंपनी के संचालक गोविंद सोमानी ने बताया कि, मार्केट में आवक कम हो रही है, और सूखे के कारण फसलों की रिपोर्ट बराबर नहीं आने की वजह से चावल हो या दालों के रेट बढ रहे हैं. उन्होंने आशंका जताई कि आनेवाले दिनों में रेट कम-ज्यादा हो सकते हैं. वहीं त्यौहारों के कारण सामान्य ग्राहकी बनी हुई है.
जिन्सों के रेट (सभी रेट प्रति किलो)
जिन्स पहले अब
तुअर दाल 126 136-37
चना दाल 78-79 86
चावल कोलम 72-73 82
कालीमूंछ 72 80
कालीमूंछ जूना 80-82 90-93
चावल लुचई 30 35.5





