गिरफ्तार करने गये आरोपी ने पुलिस पर किया हमला

थानेदार को धमकी देते हुए पैर पर काटा

* नांदगांव खंडेश्वर थाना क्षेत्र की घटना
अमरावती/दि.5 – आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दल के साथ घर गये. पुलिस निरीक्षक और उनके सहयोगी जवानों के साथ विवाद कर आरोपी ने थानेदार के पैर को काट लिया. इस घटना में थानेदार घायल हो गये. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. यह घटना नांदगांव खंडेश्वर थाना क्षेत्र के ओंकारखेडा ग्राम की है. आरोपी का नाम अनिल ज्ञानेश्वर घोडे (40) बताया गया है.
जानकारी के मुताबिक नांदगांव खंडेश्वर के पुलिस निरीक्षक पिदुरकर अपने दल के साथ ओंकारखेडा आरोपी की तलाश करने गये थे. अनिल घोडे के यहां पहुंचने के बाद पुलिस ने अपना परिचय देते हुए उसे एक मामले में गिरफ्तार करने की बात कही. पुलिस की यह बात सुनकर अनिल घोडे संतप्त हो गया और पुलिस दल के साथ गालीगलौज करने लगा. इस बात पर से विवाद बढ गया. पुलिस की कोई बात सुनने आरोपी अनिल तैयार नहीं था. उसने पुलिस को धमकी देते हुए निरीक्षक पिदुरकर को पकडकर काट लिया. इस कारण कुछ समय के लिए वातावरण तनावपूर्ण हो गया. पुलिस के दल ने किसी तरह आरोपी अनिल घोडे को कब्जे में ले लिया. इस दौरान उसने पुलिस जवानों के साथ धक्का-मुक्की भी की. ग्रामीण अस्पता में वैद्यकीय जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया. उसके खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई है.

Back to top button