नागपुर में 20 रुपए के विवाद में मर्डर

नागपुर/दि.5 – बूटीबोरी क्षेत्र में केवल 20 रुपए के भुगतान विवाद में 76 साल के मोची का भीषण कत्ल हो जाने की वारदात हुई है. मृतक का नाम जयसिंह राजाराम भैसवार है. आरोपी दिलीप पवार (35, वडार मोहल्ला, बूटीबोरी) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने बताया कि, दिलीप पवार अपनी चप्पले सुधराने भैसवार की दुकान पर गया था. भैसवार ने मरम्मत कर दी. किंतु पवार ने सुधराई के पैसे देने से मना कर दिया. जिससे दोनों के बीच झगडा हुआ. पवार ने भैसवार के ही लोहे के साधन से वृद्ध जयसिंह पर वार कर दिए. गंभीर घायल जयसिंह को एम्स अस्पताल में ले गए. डॉक्टर्स ने काफी कोशिश की, किंतु जयसिंह को बचा नहीं सके.

Back to top button