कौंडण्यापुर में निरंजनी अखाड़े के महंत केशवपुरीजी महाराज ने किए विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर के दर्शन

‘अंबा रुक्मिणी महोत्सव’ की सूचना पुस्तिका का भी हुआ विमोचन

अमरावती/दि.5 – ऐतिहासिक श्रीक्षेत्र कौंडण्यापुर में निरंजनी अखाड़े के महंत श्री केशवपुरीजी महाराज (हरिद्वार) ने श्री विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर श्री अंबा रुक्मिणी सांस्कृतिक महोत्सव समिति के अध्यक्ष रविराज देशमुख एवं श्रीमती गायत्री देशमुख सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे. महाराज ने श्री रुक्मिणी माता की पूजा कर माल्यार्पण किया. इसके बाद उन्होंने श्री संत अच्युत महाराज तपोभूमि स्थित शिव मंदिर में भी दर्शन किए.
इसी अवसर पर आगामी कार्तिक यात्रा के दौरान आयोजित होने वाले ‘अंबा रुक्मिणी महोत्सव’ की सूचना पुस्तिका का विमोचन किया गया. कौंडण्यापुर-अंबिकापुर स्थित रुक्मिणी विदर्भ पीठ के जगद्गुरु श्री रामराजेश्वराचार्यजी महाराज ने पुस्तिका का विमोचन किया. पुस्तिका में अंबा रुक्मिणी महोत्सव की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के साथ आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई है. विमोचन के बाद संतों एवं महंतों ने कौंडण्यापुर की धार्मिक परंपरा, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा महोत्सव के माध्यम से इसके प्रचार-प्रसार को लेकर चर्चा की. इस अवसर पर संतोष माथिया, विनायकराव कडू, गजानन बाम्बल, संदीप सोते, गणेश बाम्बल, आशीष दुबे, नामदेवराव मेहकर, भरत नागपुरे, देवेंद्र साम्बेकर सहित अन्य श्रद्धालु एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Back to top button