महाराज अग्रसेन जी के जयकारे से गूंजी गली-गली

सत्यनारायण मंदिर से निकली सुंदर शोभायात्रा

अबानगरी में जयंती उत्सव का उल्लास, उत्साह चरम पर
उज्जैन के झांक पथक की प्रस्तुति
विधायक खोडके, विलास इंगोले सहित अनेकानेक गणमान्य भी पहुंचे अग्रवाल समाज को बधाई देने
अमरावती /दि.12- रविवार को महाराजा श्री अग्रसेन की जयंती उपलक्ष्य अंबानगरी में भी परंपरागत एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई. अग्रवाल समाज बंधु-भगिनी सज-संवरकर उत्साह से न केवल जुलूस में सहभागी हुए, बल्कि अग्रसेन जी का गगनभेदी जयघोष किया गया. उन पर आधारित प्रसिद्ध गीत ‘अग्रसेन महाराज तेरी महिमा भारी, बजता डंका जग में पूजे दुनिया सारी…’ ने भी अग्रबंधुओं को थिरकने प्रेरित किया. उज्जैन के झांझ पथक की प्रस्तुति से शोभायात्रा की शोभा बढी. समाज के अध्यक्ष सहित गणमान्य उत्साह से सहभागी हुए. थिरककर आनंद व्यक्त किया. शहर की विधायक सुलभा खोडके, विधायक संजय खोडके, पूर्व सांसद नवनीत राणा, उपमहापौर सचिन भेंडे, मनपा नेता प्रतिपक्ष विलास इंगोले, नगरसेवक ललिता रतावा, सुरेश रतावा और अनेक मान्यवर अग्रवाल समाज को जयंती उत्सव की बधाई-शुभकामनाएं देने पहुंचे थे. इंगोले और रतावा ने सक्करसाथ परिसर मेन शोभायात्रा का स्वागत किया. उपमहापौर सचिन भेंडे ने भवन परिसर में महाआरती में भाग लिया.
अग्रवाल समाज अध्यक्ष विजय केडिया, सचिव अजय चौधरी के हस्ते महाराजा अग्रसेन का पूजन किया गया. उसी प्रकार जुलूस में उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय झुनझुनवाला, कार्यकारी कोषाध्यक्ष अनिल मित्तल, सहसचिव संजय अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य सर्वश्री मोहनलाल अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, नरेंद्र छावछरिया, विनोद सरकीवाला, सचिन मित्तल विजय अग्रवाल, सतीश राजपुरिय, सतीश गोयनका, अवध अग्रवाल, विजय अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, मनीष केडिया, राजेश अग्रवाल, भरत चिराणिया, कैलाश ककरानिया, सुनील केडिया, सुनील अग्रवाल, मनीष जालान, चेतन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अनिल सरावगी, अशोक नांगलिया, सुनील सलामपुरिया, प्रवीण अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, किशोर गोयनका, गजेंद्र केडिया, सलाहकार अनिल जु. अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रमेश केडिया, कैलाश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, डॉ. रवि खेतान के साथ बडी संख्या में समाजबंधु-भगिनी उत्साह से शोभायात्रा में सहभागी हुए. सभी ने महाराजा अग्रसेन से गगनभेदी जयकारे लगाए. जिससे शहर की गली-गली गूंज उठी थी.
सत्यनारायण मंदिर टैगोर चौक से शुरु हुई शोभायात्रा सक्करसाथ, जवाहर गेट, प्रभात चौक, चित्रा चौक होते हुए अग्रसेन भवन रायली प्लॉट पहुंची. जहां महाराजा अग्रसेन की महाआरती की गई. मार्ग में वल्लभराम भोलाराम फर्म द्वारा आईस्क्रिम, चित्रा चौक पर मधुसूदन सन्स द्वारा शीतल पेय, राज जनरल एजेंसी द्वारा ठंडाई, कॉटन मार्केट परिसर में रामदेव रामधारी अग्रवाल द्वारा जलपान एवं गणेडीवाल परिवार द्वारा भी जलपान का प्रबंध किया गया था.
* मीत चौधरी का लिखा गीत
मीत चौधरी द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती उपलक्ष्य बनाए गए गीत का लाँचिंग मान्यवरों की उपस्थिति में किया गया. अग्रवाल समाजबंधुओं के लिए लकी ड्रॉ रखा गया था. ड्रॉ निकालकर 7 सदस्यों को आकर्षक पुरस्कार दिए गए. अग्रसेन जयंती अंतर्गत शोभायात्रा को सफल करने संजय अग्रवाल, अनिल मित्तल, जगदीश गोयनका, कपिल अग्रवाल, कन्हैया मित्तल, कुणाल अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, नीलेश अग्रवाल ने विशेष परिश्रम किए थे.

Back to top button