दाभाडे असोसिएट्स को सतत दूसरी बार बेस्ट बिल्डिंग अवॉर्ड
क्रेडाई के समारोह में निगमायुक्त ने किया सम्मान

* डिजाइन, निर्माण क्वॉलिटी, सुरक्षा बैरोमीटर पर खरी उतरी बिल्डिंग
अमरावती /दि.12- भवन निर्माता और विकासकों की सबसे बडी संस्था क्रेडाई द्वारा आयोजित बेस्ट बिल्डिंग अवॉर्ड में सतत दूसरे वर्ष दाभाडे असोसिएट्स ने अनेक कसौटी पर खरा उतरते हुए प्रथम क्रमांक प्राप्त किया. शुक्रवार रात आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मनपा आयुक्त मंगेश गोंदावले के हस्ते दाभाडे असोसिएट्स को पुरस्कृत किया गया. क्रेडाई अमरावती के अध्यक्ष राजन पाटिल, उपाध्यक्ष श्रीकांत धर्माले, सचिव नीलेश ठाकरे, संयोजक आशीष दुधे, अनिल विखे तथा महाराष्ट्र बैंक के अधिकारी व अतिथि उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि, भवनों का निरीक्षण प्रसिद्ध आर्किटेक्ट की टीम ने किया था. उनमें राम विघे, अनुपम चवाट एवं समीर कुलकर्णी का समावेश रहा.
पुरस्कार भवन की डिजाइन, निर्माण पद्धति, मूल्यमापन में भवन के नियम, यूरोपीयन स्टैंडर्ड, इवी, विश्व पर्यावरण मापदंड व जगह का व्यावहाकि उपयोग आदि बातों के साथ ही इलेक्ट्रीक फिटिंग, प्लबिंग का भी कामकाज देखा गया. उसके साथ मूल्यमापन मापदंडों में निर्माण की क्वॉलिटी भूकंपरोधी, दीमग से सुरक्षा, पौधारोपण, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग और विशेष गुणवत्ता के अंक दिए गए.
सृष्टि इन्फ्रा के सहकार्य से सृष्टि कमर्शियल भवन का निर्माण किया गया है. इसे कमर्शियल श्रेणी में बेस्ट बिल्डींग का दूसरा क्रमांक प्राप्त हुआ है. इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व शैलेश वानखडे, सुदीप पेठे, अश्विन और दिलीप दाभाडे एवं ज्ञानेश्वर हिवसे ने किया. दाभाडे असोसिएट्स ने बताया कि, इस सफलता में सलाहकार, इंजीनियर और संपूर्ण टीम का योगदान है. आर्किटेक्टर शैलेश देशमुख, इंजीनियर पंकज देशमुख, आर्किटेक्ट कल्पेश लड्ढा, अलका दाभाडे, दिलीप दाभाडे, वेदार्थ असोसिएट्स, टीम दाभाडे असोसिएट्स जिनमें कल्पक तिवारी, मंगेश बाखडे, हर्ष घोंगडे का समावेश है.





