सृष्टि उईके का विभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन
जिला स्तरीय 1500 मीटर दौड़ में हासिल किया दूसरा स्थान

यवतमाल में दिखाएगी दमखम
मोर्शी/दि.14 – स्थानीय जिजामाता माध्यमिक विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय, मोर्शी की कक्षा 12वीं की छात्रा सृष्टि बाबूलाल उईके ने जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 वर्ष आयु वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया. इस सफलता के आधार पर उसका चयन यवतमाल में आयोजित होने वाली विभागीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है.
सृष्टि की इस उपलब्धि पर कनिष्ठ महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उसका अभिनंदन किया तथा आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं. सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय खेल मार्गदर्शक रोशन खानंदे सर को दिया. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुधीरकुमार सवाई, वरिष्ठ शिक्षक शैलेश ठाकरे, प्रा. जावले, प्रा. कोटांगले, प्रा. ढोकणे, कानबाले मैडम, गाडगे मैडम, गावंडे सर, अजमिरे मैडम, भारती सर, खासबागे सर, छात्रा उईके, नाखले, ढोक, तंतरपाले, चौधरी और गोमकाले सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे. सृष्टि की इस सफलता से विद्यालय के खेल क्षेत्र में एक और उपलब्धि जुड़ गई है. अब सभी की निगाहें यवतमाल में होने वाली विभागीय प्रतियोगिता में उसके प्रदर्शन पर टिकी हैं. विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि सृष्टि आगामी स्पर्धा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेगी.





