‘हेलो म्हारो सांभळो रणूजा रा राजा हुकूम करो…’

राजस्थानी थीम रही सुपरहिट, सायंस्कोर मैदान पर झूमे हजारों

* पुरस्कारों की बौछार, युवक-युवतियों का उत्साह छलका
* नंदा महागरबा विदर्भ का सबसे बडा गरबा पंडाल
अमरावती/दि.14 – नवरात्री पर्व निमित्त स्थानीय सायंस्कोर मैदान पर क्रिएटर्स शुभारंभ इवेंट्स द्वारा नंदा महागरबा उत्सव का आयोजन गत रात राजस्थानी थीम के साथ सुपरहिट हो गया. कपल्स ठेठ राजस्थानी पोषाख में गरबा रास में सम्मिलित हुए और अनेक ने आकर्षक पुरस्कार अपने नाम किए. एक से बढकर एक गरबा गीतों पर यहां युवा, सभी वर्ग के लोग माता रानी के भक्ति में थिरक रहे हैं.
उल्लेखनीय है कि, सायंस्कोर के आयोजन को पूरे विदर्भ क्षेत्र का सबसे बडा गरबा उत्सव माना जाता है. जिसमें सर्वश्री जीवन भामकर, नीलेश गुहे, गुड्डू धर्माले, पीयूष वसू, स्वराज इंगोले, स्वरुप देशमुख, संकेत कुलट सिद्धकेश महल्ले, आदित्य पाटिल, अक्षय पोटे, अजिंक्य धवने, रोहन ठाकुर की कोर टीम सहित अनेकानेक युवा सफल, सार्थक करने जुटे हैं. यहां की गरबा पंडाल की साज-सज्जा ने भी हजारों गरबा रास प्रेमियों को आकर्षित किया है. सायंस्कोर मैदान पर गरबा रास के नंदा महागरबा उत्सव के कारण नवरातें जगमग हो गई है. हर साल की तरह इस साल भी क्रिएटर्स शुभारंभ नंदा गरबा महाउत्सव में दैनिक ‘अमरावती मंडल’ सहर्ष मीडिया पार्टनर है.

Back to top button