पोदार में भव्य कार्निवल का आयोजन

‘दि ट्रेन्ड फेस्ट -टर्निंग वेस्ट इन्टू वॉच’ थीम के अंतर्गत किया गया आयोजन

अमरावती/ दि. 14- स्थानीय कठोरा स्थित पोदार इंटरनैशनल स्कूल अमरावती में हाल ही में ‘दि ट्रेन्ड फेस्ट टर्निंग वेस्ट इन्टू वॉच’ थीम के अंतर्गत भव्य कार्निवल का आयोजन किया गया. जिसमें प्रमुख अतिथि तथा उद्घाटक के रूप में डॉ. प्रिती तट्टे विशेष रूप से उपस्थित रहे. कार्निवल में प्राथमिक कक्षा के छात्रों द्बारा पुराने कपडों को नया ट्रेन्ड देकर परिधान करने हुए रैम्प वॉक कर उपस्थितों को आकर्षित किया. थीम के अंतर्गत ‘एक्स्प्रेशन वॉल- दि फ्युचर ऑफ फैशन’ के अंतर्गत छात्रों द्बारा भविष्य में आने वाले फैशन्स ट्रेन्ड पर अपने विचार व्यक्त करने हेतू उपस्थितों को व्यासपीठ दिलाया. ‘दि अपसायक्लींग चैलेज’, ‘सस्टेनेबल ऑर नॉट’, ‘अ सॉर्टिंग गेम’ जैसे गेम्स के माध्यम से उपस्थितों का मनोरंजन किया.
इसके अलावा मेहंदी आर्ट, फुड स्टॉल्स, ज्वेलरी आर्ट जैसे अनेकविध स्टॉल्स सजाएं गए. तथा गरबा नृत्य एवम् कराओ के माध्यम से नृत्य तथा गायन हेतू विशेष आयोजन किया गया. कार्यक्रम के भव्य आयोजन हेतू उपस्थितों ने छात्रों तथा स्कूल प्रबंधन की सराहना की. आयोजन को सफल बनाने हेतु प्राचार्य मनिषा संगर के नेतृत्व में मुख्य प्रबंधक भुषण पथे, डॉ. आशिष भेटालू, अपर्णा शेलके, सोनाली गवई, डॉ. आशिष खुले, प्रविण ढोले, विजेता वानखेडे, सारीका सालपे, रोशनी लोणकर, रोशनी दर्जी तथा पोदार फैकल्टी द्बारा अथक प्रयास किए गए.

Back to top button