नेपाल स्थित शक्तिपीठ के दर्शनार्थ उमडे हजारों

श्री अंबा-एकवीरा मंडल की अत्यंत सुंदर झांकी

* युवा कार्यकर्ताओं की सोच की सराहना
अमरावती/दि.16 – राजापेठ थाने के ठीक सामने होटल वंदू के बाजू में स्थित श्री अंबा-एकवीरा मंडल में माता रानी के विविध रूप, शक्तिपीठों के दर्शन की परंपरा इस वर्ष भी कायम है. इस बार नेपाल के पोखरा स्थित श्री गंडकी चंडी शक्तिपीठ के दर्शन अमरावतीवासियों को सुलभ किए गये हैं. शहरवासियों ने भी सुंदर प्रतिसाद दिया. हजारों की तादाद में रोज श्री गंडकी चंडी के स्वरूप का दर्शन करने श्रध्दालु उमड रहे हैं. मंडल के युवा कार्यकर्ताओं की सोच और कल्पना की सराहना भी सभी मुक्तकंठ से कर रहे हैं. यह मंडल परिसर के अखिलेश राठी और यंग लॉयन्स ग्रुप का समर्पित प्रयास है.
मंडल द्बारा समस्त भारतवर्ष में विस्तृत माता-पार्वती के महिमा प्राप्त शक्तिपीठों के दर्शन करवाए जा रहे हैं. इसी कडी में पिछले वर्ष पाकिस्तान की माता हिंगलाज देवी मंदिर का हुबहू दृश्य साकार किया गया था. अमरावती और आसपास के गांवों से भी लोग हिंगलाज माता के दर्शनार्थ उमडे थे. मंडल के पदाधिकारी भक्तिभाव से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कर रहे हैं. उनमें अखिलेश राठी, बाला तिवारी, सागर राउत, तुषार पाटिल, सत्यम साहू, सुशांत मुक्तेश्वर, अमूल हरमकर, स्वप्निल रावत, ऋषिकेश जोशी, सुमित लोकपाल, सागर झुलेकर, दर्शन श्रीवास, पवन साहू, अक्षय बुंदेले, विशाल श्रीवास, शिवाजी सिरसाठ, निशांत बनाका, शाकाल तिवारी सहित अनेकानेक युवाओं का समावेश हैं. मंडल विविध उपक्रम संचालित करता है. सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक आयोजनों में अखिलेश राठी मित्रमंडल बराबर का सहभागी रहता आया है. रक्तदान सहित समाजोपयोगी कार्यो में यह समूह और मंडल अग्रणी रहा है.

Back to top button